Kitchen Hacks: आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं ये कीड़े, इन Kitchen Hacks से सब्जियां करें

By Ek Baat Bata | Jan 08, 2026

सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां खूब मिलती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में सबसे ज्यादा पालक और पत्तागोभी खाई जाती हैं। इन दोनों सब्जियों से तमाम तरह की डिशेज बनाई जाती है। लेकिन पत्तेदार सब्जियों में कीड़े होते हैं, जोकि कई बार दिखते भी नहीं और हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।
 
ऐसे में हरी पत्तेदार सब्जियों को बनाने से पहले इनको अच्छे से साफ करना जरूरी है। कई बार इन सब्जियों को सिर्फ पानी से साफ करना काफी नहीं होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से पालक और पत्तागोभी में रेंगने वाले कीड़े आसानी से साफ कर सकते हैं।

हल्दी वाला पानी या नमक

बता दें कि नमक कीड़ों को सतह छोड़ने पर मजबूर कर देता है। वहीं हल्दी नेचुरल एटी-बैक्टीरियल का काम करती है। इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी गुनगुना कर लें। इसमें 2 चम्मच नमक और 1 चम्मच हल्दी मिलाएं। अब इस पानी में 10-15 मिनट के लिए सब्जियों को भिगो दें। इससे कीड़े अपने आप मर कर तली में बैठ जाएंगे या फिर ऊपर तैरने लगेंगे। फिर 2 बार साफ पानी से धो लें और सब्जी बनाएं।

नींबू का रस या सिरका

अगर आपको कीड़ों के अलावा पेस्टिसाइड्स का भी डर है, तो सिरका अच्छा ऑप्शन है। 3 हिस्सा पानी और 1 हिस्सा सफेद सिरका या फिर 2 नींबू के रस मिलाएं। पत्तागोभी के ऊपर 2-3 पत्तों को हटा दें, क्योंकि सबसे ज्यादा गंदगी यहीं होती है। पत्तागोभी को टुकड़ों में काटकर इसे घोल में 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर बाद में ताजे पानी से धोकर सुखा लें।

इन बातों का रखें ध्यान

कभी भी पत्तागोभी को साबुत नहीं धोना चाहिए। इसको बीच से काटकर या फिर इसके पत्तों को अलग-अलग करके धोएं। क्योंकि अंदर की परतों में कीड़े छिपे होते हैं। वहीं पालक को काटने से पहले धोना चाहिए। वहीं बहते पानी के नीचे एक-एक पत्ता करके साफ करना अच्छा होता है। वहीं इसको धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वरना इसकी पत्तियां मुरझा जाएंगी। आप इसको हल्के गुनगुने पानी से ही धाएं।