रूम सजाने के ये तरीके आपको जरूर आयेंगे पसंद

By Ek Baat Bata | Feb 13, 2020

अपना आशियाना सजाने का शौक किसे नहीं होता? कुछ लोगों को तो हर चीज बिलकुल डेकोरेटेड और प्रॉपर पसंद होती है। लेकिन हर किसी को घर को सजाने का तरीका ठीक से नहीं आता। अगर आप अपने घर को अपने तरीके से सजाना चाहते हैं तो कुछ साधारण नियमों को अपना सकते हैं। जब आप उसे सजाएंगे तो उसका अहसास ही अलग होगा और आपको संतुष्टि भी मिलेगा। तो आइए आज आपको अपने आशियाने को सजाने के कुछ अनोखे आइडियाज बताते हैं।

1. वैसे तो इंटीरियर डेकोरेशन के तमाम तरीके हैं लेकिन घर की सजावट आपको अपनी पसंद के अनुसार करनी चाहिए। घर सजाने का पहला नियम यह है कि आपको घर में आपकी छवि, आपका व्यक्तित्व दिखनी चाहिए। घर सजाते टाईम यह हमेशा ध्यान रखें कि घर आपका है मेहमानों का नहीं। 

2. जल्दबाजी में घर की सजावट न करें। पहले अच्छे से सोचें कि आपको क्या और कैसा सामान चाहिए। आपका बजट कितना है, आप किन चीजो पर अधिक और कम खर्च कर सकते हैं।

3. रूम को सजाने का एक खास तरीका है कोने का शार्प होना या अगर आप शार्प कॉर्नर नहीं चाहते तो कुछ गोलाकार चीजे लगा सकते हैं। एक राउंड कॉफी टेबल आपके कमरे को अधिक आकर्षक बना सकता है।

4. जब भी आप सजावट का सामान लेने स्टोर जाए तो सारा सामान का सेट एक साथ न खरीदें। इससे ऐसा लगेगा जैसे सब कुछ आपने एक ही दिन में किया है। वह अजीब और बिखरा हुआ दिखेगा। घर सजाने के लिए ब्लेंडिंग ज्यादा बेहतर होती है। आपको कॉम्बिनेशन पर ध्यान देना है, कौन सी चीजें किसके साथ और कैसे अच्छी लगेंगी। रूम के कलर्स के साथ फर्नीचर और एक्सेसरीज का कॉम्बिनेशन बनाएं, सब कुछ मैचिंग का न रखें। और ऐसे तभी संभव होगा जब आप अलग-अलग जगह से चीजें लेंगे।

5. अगर आप रूम को सफेद रखना चाहते हैं तो सही रंग चुनें। बाजार में अलग-अलग तरह के सफेद रंग उपलब्ध हैं, जो पिंक, ब्ल्यू या यलो टोन में भी दिख सकते हैं। अलग-अलग व्हाइट कलर अलग-अलग इफेक्ट देता है। आपको सही व्हाइट यानी व्हाइट डायमंड कलर, कूल इफेक्ट देने के लिए प्योर व्हाइट और वार्मर इंटीरियर के लिए व्हाइट डव कलर बेस्ट होते हैं। इसे चेक करने का सही तरीका यह है कि आप एक छोटे बोर्ड में सफेद रंग ले और उसे रूम में अलग-अलग जगह और अलग रोशनी में रखकर देखें कि वह दिन और रात में कैसा लगता है।

6. डिजाइन से पहले फ्लोर प्लान बनाएं। कमरों का डाइमेंशन, खिड़कियों, दरवाजों और अन्य फीचर्स को मापें। ताकि जो सामान आप खरीदें वह अच्छी तरह फिट हो जाए।

7.सबसे पहले अपने स्पेस और एनवायरनमेंट पर ध्यान दें। क्लाइमेट का असर भी रंगों पर पड़ता है। रूम किस किस्म का है, यह ध्यान देना जरूरी है। 

8. इंटीरियर का एक रूल यह है कि आप पूरे घर को एक थीम पर ही सजा सकते हैं। या फिर हर रूम के लिए अलग अलग थीम्स भी रखी जा सकती हैं। बस इतना ध्यान रखिए कि कुछ ओवर डू ने होने पाए।

9. एक साथ पूरे घर में सब कुछ डिस्प्ले करें, ऐसा करने से घर भरा-भरा और अजीब लगेगा। बेहतर होगा कि आप धीरे-धीरे सजावट के सामानों की अदला-बदली करें। इससे घर में ताजगी का अहसास तो होगा ही साथ ही हर बार इंटीरियर में नयापन देखने को भी मिलेगा।