कई बार बारिश के मौसम में घर या कमरे से अजीब तरह की बदबू आने लगती है। यह बदबू किसी भी तरह की हो सकती है। फिर चाहे वह खाना पकाने की लंबे समय तक रहने वाली महक हो, या धुएं की बदबू हो या पालतू जानवरों की गंदगी हो। हर तरह की बदबू का जादुई इलाज सिर्फ एक कटोरा सिरका है। हालांकि यह हर समस्या का समाधान नहीं है। लेकिन बदबू कम करने का यह एक आसान और सस्ता उपाय जरूर साबित हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं यह कैसे काम करता है।
सिरके में एसिटिक एसिड इन अल्कलाइन पाया जाता है, जो बदबू वाले मॉलिक्यूल्स के साथ सीधे रिएक्शन करने में सक्षम होता है। यह एक केमिकल न्यूट्रलाइजेशन है, न कि सिर्फ बदबू को दूसरी खुशबू से छिपाना है, जैसे कि खुशबूदार स्प्रे करते हैं।
जानें कहां सिरका काम नहीं करता
हवा में मौजूद कुछ बदबू पैदा करने वाले कणों को सिरका कम कर सकता है। लेकिन पर्दों, कारपेट, गद्दों या सोफे जैसी चीजों में अंदर तक समाई गंध पर इसका सीमित असर होता है। जैसे पुराने धुएं या पालतू जानवरों की जिद्दी बदबू को सिर्फ एक कटोरा सिरका दूर नहीं कर सकता है। अगर घर में कोई सीलन वाला हिस्सा है, तो वहां पर भी सिरके का उपाय ज्यादा असरदार साबित नहीं होगा। वहीं उन जगहों पर जहां, लगातार बदबू आती रहती है, वहां सिरके का असर खत्म होने पर बदबू वापस लौट सकती है।
कैसे करें सही इस्तेमाल
अगर कमरे में हवा में ताजी बदबू फैली है, तो सिरका इस्तेमाल करना काफी आसान है।
एक छोटे कटोरी में करीब आधा इंच सादा व्हाइट विनेगर भर लें।
सादे सफेद सिरके की गंध जल्दी उड़ जाती है।
अब इस कटोरी को कमरे के बीचोबीच या बदबू आने वाली जगह के पास रख दें।
कुछ घंटों के लिए या बेहतर रिजल्ट के लिए पूरी रात कमरे में खुला छोड़ दें।
शुरूआत में सिरके की गंध तेज लग सकती है, लेकिन समय के साथ यह कम हो जाती है।