घर सजाने के लिए अब नहीं करनी पड़ेगी बजट की चिंता, बस फॉलो करें ये डेकॉर टिप्स

By Ek Baat Bata | Sep 27, 2021

हर कोई चाहता है कि वह अपना घर ऐसे सजाए कि लोग देखते रह जाएं। अक्सर लोग घर सजाने के लिए महंगे डेकोरेटिव आइटम्स और शोपीस खरीदते हैं। लेकिन आप बिना कम बजट में भी अपना आशियाना सजा सकते हैं। अगर आप भी अपने घर को नया लुक देने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का लेख जरूर पढ़ें। आज के इस लेख में हम आपको कुछ पॉकेट-फ्रेंडली होम डेकॉर आइडियाज बताने जा रहे हैं - 

फर्नीचर को करें रिअरेंज
आपको घर सजाने के लिए हर बार पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। जी हाँ, आप अपने घर में रखे फर्नीचर को रिअरेंज करके भी घर को नया लुक दे सकते हैं। आप अपनी पसंद और स्पेस के हिसाब से फर्नीचर को रिअरेंज कर सकते हैं। इससे आपको पैसे भी ख़र्च नहीं करने पड़ेंगे और आपके घर को फ्रेश लुक मिल जाएगा।   

पौधों से सजाएं घर 
घर सजाने के लिए पौधों से अच्छा और सस्ता उपाय क्या हो सकता है। आप अपने घर को सजाने के लिए कमरे में इंडोर प्लांट्स रख सकते हैं। इससे ना सिर्फ आपका कमरा देखने में खूबसूरत लगेगा बल्कि आपको ताज़ी हवा भी मिलेगी। आप चाहें तो दीवार पर हैंगिंग प्लांट्स लगाकर भी कमरे को सजा सकती हैं। 

नए पर्दे इस्तेमाल करें 
अपने घर को सजाने के लिए आप पर्दों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आजकल मार्किट में तरह-तरह के डिज़ाइन और पैटर्न वाले पर्दे मिलते हैं जो देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। आप अपने कमरे के पेंट से मैच करता हुआ पर्दा खरीद सकते हैं। इससे आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने घर को सजा सकते हैं।  

फर्नीचर का कवर बदलें 
घर को सजाने के लिए हर बार फर्नीचर को बदलना संभव नहीं होता। अगर आप अपने घर को सजाना चाहते हैं तो अपने फर्नीचर की गद्दी और कवर बदलकर उसे नया लुक दे सकते हैं। इससे आपके फर्नीचर को कम पैसों में नया लुक मिल जाएगा। 

फोकल पॉइन्ट क्रिएट करें 
अगर आप कम पैसों में अपने कमरे को सजना चाहते हैं तो कमरे की दीवार पर एक फोकल पॉइन्ट क्रिएट करें। कमरे में फोकल पॉइंट बनाने से कि कमरे का पूरा लुक बैलेंस होता है। कमरे में किसी एक दीवार को फोकल पॉइंट बनाने से आपको कमरे में हर जगह डेकोरेशन करने की जरूरत नहीं पड़ती। ज़्यादातर घरों में उस दीवार को फोकल पॉइंट बनाया जाता है जहाँ टीवी लगा हो। आप चाहें तो दीवार पर कोई खूबसूरत फ्रेम लगाकर फोकल पॉइंट क्रिएट कर सकते हैं। इस प्रकार का डेकोरेशन पॉकेट-फ्रेंडली होता है। 

कार्पेट से सजाएँ घर 
कार्पेट से इस्तेमाल ना केवल सर्दियों में फर्श को गर्म रखने के लिए किया जाता है बल्कि यह देखने में भी बहुत खूबसूरत लगता है। आप चाहें तो कार्पेट का इस्तेमाल करके भी अपने घर को सजा सकती हैं। घर के ड्राइंग रूम और बेडरूम में कार्पेट बिछा कर आप कमरे को और ज़्यादा सुंदर बना सकती हैं। अगर आपके घर में पहले से ही कार्पेट रखे हों तो आप उनकी जगह बदल कर कमरे को फ्रेश लुक दे सकते हैं। इसके लिए आप बेडरूम का कार्पेट ड्राइंग रूम में और ड्राइंग रूम का कार्पेट बेडरूम में बिछा सकते हैं। 

फर्नीचर को पेंट करें 
घर सजाने के लिए आप पेंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेकिन पूरा घर पेंट करवाने में काफी खर्चा आता है इसलिए आप चाहें तो सिर्फ अपने फर्नीचर को भी पेंट कर सकती हैं। इससे आपके कमरे को बिल्कुल फ्रेश लुक मिलेगा। फर्नीचर को पेंट करने के लिए ब्राइट रंग का इस्तेमाल करें, यह बहुत खूबसूरत लगता है।  

कॉरिडोर को सजाएं 
अगर आप कम पैसों में अपना घर सजाना चाहती हैं तो घर के कॉरिडोर में फोटो फ्रेम लगा सकती हैं। घर की दीवारों पर लगी फैमिली फोटो से आप खुद को उनके करीब महसूस करेंगे और इससे आपके घर की ख़ूबसूरती भी बढ़ेगी। यह घर सजाने का बेहद आसान और सस्ता तरीका है।

घर में लगाएँ कलरफुल लाइट्स 
घर को सजाने के लिए आप रंग-बिरंगी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइट्स का इस्तेमाल ना सिर्फ घर को खूबसूरत बनाने के लिए किया जाता है बल्कि  इसका असर हमारे मूड पर भी होता है। रंग-बिरंगी लाइट्स लगाकर आप अपने कमरे को फंकी लुक दे सकते हैं। वहीं, दिवाली और क्रिसमस पर इस्तेमाल होने वाली फेयरी लाइट्स से आप अपने कमरे को मैजिकल लुक दे सकते हैं। 

मिरर से सजाएं घर 
आजकल मार्किट में तरह-तरह के डिज़ाइन और फ्रेम्ड मिरर (आईना) मिलते हैं। ये ज़्यादा महंगे भी नहीं होते देखने में भी बहुत खूबसूरत लगते हैं। कमरे में अच्छी लाइटिंग और फ्रेम्ड मिरर से आप अपने घर की सुंदरता में चार चाँद लगा सकते हैं।