By Ek Baat Bata | Nov 25, 2026
फेस्टिव सीजन में हर महिला की यह चाहत होती है कि उनका लुक सबसे अच्छा और खूबसूरत लगे। इस फेस्टिव सीजन अगर आप भी अपने लुक में ग्लैमर का तड़का लगाना चाहती हैं। तो आपको अपने आउटफिट, ज्वेलरी और मेकअप का खास ध्यान रखना होगा। खूबसूरत साड़ी या सूट के साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो, अट्रैक्टिव आई मेकअप, स्टाइलिश ज्वेलरी, ट्रेंडी लिपस्टिक और हेयरस्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा सकती है।
आप पार्टी या फंक्शन में आप ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ मॉडर्न स्टाइल कैरी कर सकती हैं। इस साल ब्यूटी ट्रेंड्स हैवी मेकअप की जगह नेचुरल ग्लो, सॉफ्ट ग्लैम और अपनी पसंद के हिसाब से किया जा रहा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 5 ऐसे ब्यूटी ट्रेंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप भी अपने लुक को खास और स्टाइलिश बना सकती हैं।
इस फेस्टिव सीजन में नेचुरल ग्लो वाला मेकअप काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अब फाउंडेशन की मोटी लेयर की जगह हल्का बेस, क्रीम ब्लश और जरूरत के हिसाब से कंसीलर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे आपकी त्वचा फ्रेश लगती है और नेचुरल ग्लो लगता है। अगर आप भी पार्टी या किसी फंक्शन में लंबे समय तक मेकअप में रहने वाली हैं, तो मेकअप से पहले मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। क्योंकि अच्छी स्किन केयर आपके पूरे लुक को खूबसूरत बना सकती है।
आंखों का मेकअप आपके पूरे लुक को खास बना सकता है। इस सीजन में आप आई मेकअप के लिए कॉपर, ब्रॉन्ज, गोल्डन और शैंपेन शेड्स ट्राई कर सकती हैं। लहंगे या साड़ी के साथ काजल और आईलाइनर लगाना न भूलें। वही नाइट पार्टी के लिए आईशैडो में हल्की शाइन वाला मेकअप करें, जो आपको ग्लैमरस लुक देने का काम करेगा।
फेस्टिव सीजन में लिपस्टिक का सही शेड आपके चेहरे की सुंदरता को कई गुना बढ़ा सकता है। ट्रेडिशनल लुक के साथ रेड लिपस्टिक काफी अच्छी लगती है। वहीं पार्टी के लिए सॉफ्ट पिंक, बेरी, ब्राउन और न्यूड शेड्स भी अच्छे लगते हैं। अगर आपने हैवी आई मेकअक किया है, तो हल्के शेड की लिपस्टिक चुनें। सिंपल आई मेकअप के साथ बोल्ड लिप कलर आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
मेकअप के अलावा ज्वेलरी और हेयरस्टाइल भी आपके लुक में खास रोल निभाते हैं। फेस्टिव सीजन हो या वेडिंग सीजन आप साड़ी या सूट के साथ सॉफ्ट वेव्स, खूबसूरत बन या चोटी ट्राई बना सकती हैं। बालों में गजरा लगाने से आपका देसी लुक निखरकर आएगा। ज्वेलरी में मांगटीका, झुमका, चांदबाली और चोकर आदि आपके आउटफिट को खास बना सकते हैं। अगर आपका आउटफिट और ज्वेलरी हैवी है, तो आपको हेयरस्टाइल और मेकअप सिंपल रखना चाहिए।
आपको शादी में जाना हो या किसी पार्टी में जरूरी है कि आप अपनी पसंद और कंफर्ट के हिसाब से तैयार हों। जरूरी नहीं है कि आपके चेहरे या आउटफिट पर हर ट्रेंड अच्छा लगे। किसी को बोल्ड आई मेकअप और डार्क लिप कलर पसंद है, तो किसी को न्यूड लिपस्टिक और ग्लोइंग स्किन पसंद होती है। आपको वही लुक चुनना चाहिए, जिसमें आप खुद को कॉन्फिडेंट महसूस कर सकें। किसी भी बड़े फंक्शन से पहले नए ब्यूटी प्रोडक्ट्स ट्राई करने से बचना चाहिए। इसलिए खूबसूरत लुक वही है, जिसमें आपका अपना स्टाइल हो।