Cleaning Tips: बिना खर्च के पुराने Gas Stove को दें Super Shine, घर पर आजमाएं ये असरदार Home Remedy
By Ek Baat Bata | Jan 12, 2026
किचन का गैस चूल्हा गंदा होना एक आम समस्या है। रोजाना खाना बनाने से ऐसा होता है। गैस चूल्हा एक ऐसी चीज है, जिसको आप गंदा नहीं छोड़ सकते हैं। क्योंकि गंदा किचन, गंदे गैस बर्नर्स पर जर्म्स, बैक्टीरिया और काकरोच घर कर लेते हैं और खाने को दूषित कर सकते हैं। ऐसे में गैस चूल्हा को अच्छे से साफ करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके साथ 3 सिंपल नुस्खे शेयर करने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप जले और गंदे गैस चूल्हे को आसानी से साफ कर सकती हैं।
इन नुस्खों से चमकाएं गैस चूल्हा
गर्म पानी और विनेगर
एक बड़े कप में गर्म पानी लें और इसमें 1 पूरा नींबू का रस निचोड़ लें। साथ ही 2 चम्मच विनेगर मिलाएं। अब इससे गैस चूल्हे को अच्छे से साफ करें और हल्के से रगड़ते हुए साफ करें। आप चाहें तो इसमें साबुन भी डाल सकते हैं। इससे आसानी से झाग बनेगा। इससे साफ करने के बाद गैस चूल्हे को सूखे कपड़े से पोंछ लें।
कोल्ड ड्रिंक और फिटकिरी
इसको तैयार करने के लिए एक गिलास काली कोल्ड ड्रिंक में 2-3 चम्मच फिटकरी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण से गैस को साफ कर लें। फिर एक सॉफ्ट ब्रश की मदद से गैस चूल्हे को रगड़कर साफ करें। फिर 20 मिनट तक इसको ऐसे ही लगा रहने दें और फिर इसको पोछकर साफ कर दें। पेस्ट को साफ करने से गैस चूल्हे की गंदगी निकल जाएगी।
नींबू और फिटकरी
सबसे पहले नींबू के रस और फिटकरी के पाउडर को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को नींबू की स्लाइस की मदद से ही गैस पर रगड़ें। गैस चूल्हे के कोने-कोने तक इस पर लगाएं। इसके बाद इसको 15 मिनट लगा रहने दें और फिर साफ कपड़े से पोंछ लें।
स्पेशल टिप
गैस चूल्हे के बर्नर और पाइप होल्स में जमी गंदगी को साफ करने के लिए आप टूथपिक की मदद ले सकती हैं।
गैस पर कभी भी पानी को न रहने दें।
चूल्हे की सफाई करने के बाद इसको हमेशा किसी सूखे कपड़े से पोछें। इसके बाद ही गैस जलाएं।