घर का माहौल बनाना है खुशनुमा तो घर में रखें ये फूल

By Ek Baat Bata | May 18, 2021

आमतौर पर लोग अपने घर की रौनक बढ़ाने के लिए घर में फूलों को सजाकर रखते हैं। घर के ड्राइंग रूम या बेडरूम में लोग फूल रखना पसंद करते हैं क्योंकि फूलों से ताजगी का अहसास होता है। घर में फूल रखने से ना सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ती है बल्कि इनकी खुशबू से मन में ख़ुशी का एहसास होता है। कुछ फूलों को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इन फूलों को घर में रखने से वातावरण अच्छा रहता है और घर में पॉजिटिविटी आती है। हालांकि ध्यान दें कि घर में हमेशा ताजे फूल ही रखने चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घर में कौन से फूल रखना शुभ माना जाता है -

गुलाब 
अक्सर घरों में ड्राइंग रूम या बेडरूम में लोग गुलाब के फूल सजाकर रखते हैं। गुलाब के फूलों को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। हालांकि गुलाब का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। लेकिन गुलाब के फूल घर में रखना अच्छा माना जाता है। गुलाब के फूलों से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और मन शांत होता है। आप अपनी पसंद के गुलाब के फूलों को अपने ड्राइंग रूम या बेडरूम में किसी पॉट में सजा कर रख सकती हैं।

गेंदा 
गेंदे का पौधा ज्यादातर लोग अपने गार्डन में लगाते हैं। गेंदे का फूल देखने में सुंदर लगता है और इसकी भीनी भीनी खुशबू से आसपास का वातावरण सुगंधित हो जाता है। गेंदे के फूल से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और घर का माहौल खुशनुमा बनता है। गेंदे के फूल को आप अपने ड्राइंग रूम में सजा कर रख सकती हैं।

चंपा 
आमतौर पर चंपा के फूल  मंदिरों में भगवान को चढ़ाए जाते हैं। इस फूल को पूजा में इस्तेमाल करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही घर में इसको रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। इस फूल को घर में सजाने से तनाव या निराशा उसे दूर होती है। आप अपने ड्राइंग रूम में कहीं भी चंपा के फूल रख सकती हैं।

रजनीगंधा 
रजनीगंधा के फूलों का इस्तेमाल आमतौर पर माला या गुलदस्ते बनाने के लिए किया जाता है। रजनीगंधा के फूलों को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसके फूलों की खुशबू से घर महक उठता है और मन में उत्साह और ऊर्जा पैदा होती है। आप अपने ड्राइंग रूम में रजनीगंधा के फूलों को सजा कर रख सकती हैं। ये आपके घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ आपके मन को भी शांति प्रदान करेंगे। 

चमेली 
चमेली के फूलों का इस्तेमाल तेल या इत्तर आदि में किया जाता है। चमेली के फूल वातावरण को सुगंधित बनाने के साथ-साथ मन को शांत करते हैं। घर में चमेली के फूल रखने से घर का वातावरण अच्छा और खुशनुमा बना रहता है।