वास्तु के हिसाब से करवाएं घर में पेंट, जानें किस दीवार पर करवाएं कौन सा रंग

By Ek Baat Bata | Jun 15, 2021

हर इंसान के लिए उसका घर उसके सपनों का संसार होता है। हर कोई चाहता है कि वह अपना आशियाना ऐसे सजाए कि लोग देखते रह जाएं। जब हम घर को सजाने की बात करते हैं तो घर में रंग का ख्याल भी हमारे मन में जरूर आता है। घर के रंग न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि इन रंगों का हमारी ज़िंदगी पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर की दीवारों के रंग का हमारे जीवन और सुख-समृद्धि पर बहुत असर होता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घर के अलग-अलग हिस्सों के लिए कौन सा रंगों को अच्छा माना जाता है - 

किचन 
किचन के लिए नारंगी रंग बेस्ट माना जाता है क्योंकि यह रंग हमारे मन में भावनाओं और ऊर्जा का संचार करता है।  नारंगी रंग से मूड अपलिफ्ट होता है इसलिए आप अपने किचन या डाइनिंग रूम में इस रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

ड्राइंग रूम 
ड्राइंग रूम में आप पीले रंग का पेंट करवा सकते हैं। पीला रंग गर्माहट का एहसास देता है। इसके साथ ही यह रंग सुकून और रौशनी देने वाला होता है। पीला रंग धन-समृद्धि और ताकत का प्रतीक है इसलिए ड्राइंग रूम में इसका इस्तेमाल किया जाए सकता है।  
 

इसे भी पढ़ें: इस मॉनसून सीजन अपने घर को दें एक नया, रिफ्रेशिंग लुक, फॉलो करें ये आसान टिप्स


पूजा कक्ष 
घर के पूजा कक्ष या मंदिर में आप बैंगनी रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रंग धर्म और अधाय्त्म का प्रतीक है।  इस रंग का हल्का शेड मन को सुकून और ताज़गी से भर देता है। 

गेस्ट रूम 
हरे रंग के हल्के शेड का इस्तेमाल आप गेस्ट रूम के लिए कर सकते सकते हैं। हरा रंग हमारे मन को ताज़गी से भर देता है। इसके साथ ही यह रंग नई शुरुआत और आपसी मेल को भी दर्शाता है।  

बेडरूम 
बेडरूम के लिए नीला रंग अच्छा माना जाता है क्योंकि यह रंग शांति और सुकून देने वाला रंग है।  यह रंग आराम का माहौल पैदा करता है और व्यक्ति को सुखी और स्वस्थ रखता है। आप बेडरूम में गुलाबी रंग भी करवा सकते हैं। यह रंग प्यार और रोमांस का प्रतीक है। 

बाथरूम 
सफेद रंग से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है इसलिए आप बाथरूम में सफेद रंग का पेंट करवा सकते हैं। इसके अलावा यह रंग शांति और ध्यान का परिचायक है इसलिए इसका इस्तेमाल स्टडी रूम के लिए भी किया जा सकता है।