Cleaning Tips: इन 4 चीजों से हटेंगे गद्दे पर लगे जिद्दी दाग, जानिए आसान तरीका

By Ek Baat Bata | Aug 29, 2025

मानसून या गर्मियों के मौसम में गद्दे पर दाग लगना एक आम बात है। कई बार कुछ गिर जाने या नमी, पसीने के कारण भी गद्दे पर जिद्दी दाग पड़ जाते हैं। जिस कारण बिस्तर की सफाई और हाइजीन को लेकर चिंता होने लगती है। खासकर जब हवा में नमी हो, तो गद्दा जल्दी नहीं सूखता है और कई बार इस पर फफूंदी और पीले दाग पड़ जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी गद्दे पर लगे दाग और गंदगी से परेशान हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्यों कि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बिना किसी महंगी क्लीनिंग के अपने गद्दे को फिर से साफ बनाने का नुस्खा बताने जा रहे हैं।

सामग्री

डिशवॉशर लिक्विड
नींबू का रस
सिरका (वेनेगर)
बेकिंग सोडा

ऐसे करें गद्दे की डीप क्लीनिंग

सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा डिशवॉशर लिक्विड लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। अब डिशवॉशर में आधी मात्रा में सिरका और दो चम्मच बेकिंग सोडा को अच्छे से मिलाएं। फिर इस मिश्रण को एक बड़े बर्तन में डालकर एक रुमाल को इस मिश्रण में भिगाओं। अब रुमाल को गरम प्रेस पर लपेट लें। फिर प्रेस को गद्दे के दागों पर धीरे-धीरे चलाएं। कुछ ही मिनटों में आप पाएंगे कि गद्दे से दाग हट जाएंगे और आपका गद्दा एकदम नया जैसा लगने लगेगा। इस उपाय को आप महीने में एक बार अपना सकते हैं।

इसके अलावा आप बेकिंग सोडा को पूरे गद्दे पर छिड़कें औऱ फिर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर वैक्युम क्लीनर या फिर ब्रश की मदद से इसको अच्छे से साफ करें। यह उपाय आपको गद्दे के गंध से बचाता है और उसको ताजा बनाता है। साथ ही यह उपाय कीटाणुओं को भी खत्म कर देता है।