त्योहार के मौके पर घर की साफ-सफाई होती है। पूरे साल लोगों के पास टाइम नहीं होता है, जिससे वह सफाई करें। लेकिन घर अगर साफ-सुथरा नहीं होता है, तो यह न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है, बल्कि साफ घर से मन भी खुश रहता है। लेकिन रोजाना की भागदौड़ के बीच घंटों सफाई करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ स्मार्ट और आसान क्लीनिंग हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
ऐसे साफ करें सिंक
घर की सबसे गंदी जगह किचन सिंक होता है। यहां पर अक्सर बदबू आती है, जिसको साफ करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए पहले सिंक में थोड़ा बेकिंग सोडा डालें और इसके ऊपर सफेद सिरका डालें। 10 मिनट बाद ब्रश की मदद से रगड़कर पानी से धो लें। इस तरह से आपका सिंक साफ हो गया।
कैसे हटाएं दाग
घर के हर कोने में किसी न किसी चीज के दाग लग जाते हैं। इनको साफ करना बेहद जरूरी होता है। इन दागों को साफ करने के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि नींबू नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है। इसकी मदद से आप काउंटर, गैस स्टोव या बर्तनों पर लगे तेल के दाग आसानी से साफ किया जा सकता है।
टाइल्स को साफ करने का तरीका
घर की सफाई के दौरान टाइल्स और घर की दीवारों को साफ करना जरूरी है। घर के कोनों, स्विच बोर्ड, टाइल्स की लाइन या खिड़की के फ्रेम जैसे छोटे हिस्सों को साफ करने में पुराना टूथब्रश काम आ सकता है। आप इससे उन जगहों की सफाई कर सकती हैं, जहां पर स्पंज या कपड़ा नहीं पहुंच पाता है।
पंखों की सफाई
गर्मियों में सीलिंग फैन साफ करना जरूरी होता है। पंखे पर पूरे साल गंदगी लगी होती है। इससे बचने के लिए तकिए के कवर को पंखे के ब्लेड पर चढ़ाकर धीरे-धीरे खींचे। इससे सारी धूल कवर पर रह जाएगी।
आसान हैक्स
चीजों को इस्तेमाल करने के बाद उनको उसकी जगह पर रखें।
रात में 5 मिनट क्विक क्लीन अप करना चाहिए।
सप्ताह में एक दिन डीप क्लीनिंग करें और ज्यादा सामान इकट्ठा न करें।