आज के समय में हम बिना फ्रिज के किचन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। क्योंकि पानी ठंडा रखने से लेकर सब्जियों और दूध आदि को खराब होने से बचाने में फ्रिज बहुत काम आता है। लेकिन कई बार जब फ्रिज का दरवाजा खोलो, तो इसमें से बहुत गंदी बदबू आने लगती है। कई बार यह बदबू इतनी तेज होती है कि फ्रिज में रखा दूसरा सामान भी खाने या पीने का मन नहीं होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके साथ एक ऐसा हैक शेयर करने जा रहे हैं, जिसको अपनाने से फ्रिज की बदबू कुछ ही घंटों में छूमंतर हो जाएगी।
जानें क्यों आती है फ्रिज से बदबू
जब फ्रिज में प्याज, लहसुन, कटी हुई सब्जी या खराब हो रहा खाना काफी समय तक रखा रहता है। तो इनमें से गैस निकलने लगती है। वहीं फ्रिज बंद होने के कारण यह गंदी बदबू अंदर ही जमा हो जाती है और प्लास्टिक की दीवारों में समा जाती है।
बेकिंग सोडा करेगा कमाल
बेकिंग सोडा सिर्फ कुकिंग के लिए नहीं बल्कि एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनर और डिओडोराइजर के रूप में भी जाना जाता है। बेकिंग सोडा बेसिक और एसिडिक दोनों तरह की बदबू को सोख लेता है। यह बदबू को छिपाता नहीं बल्कि उसको हमेशा के लिए खत्म कर देता है।
ऐसे करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
प्लास्टिक या कांच की एक छोटी और खुली हुई कटोरी लें। इस कटोरी में 3 से 4 चम्मच बड़े बेकिंग सोडा डालें। इस कटोरी को बिना ढके फ्रिज में रख दें। कुछ ही घंटों में आप नोटिस करेंगी कि फ्रिज की बदबू पूरी तरह से गायब हो चुकी है। हर 1 से 2 महीने में इस कटोरी के बेकिंग सोडा को बदलते रहे।
फ्रिज को फ्रेश रखने के टिप्स
बेकिंग सोडा के अलावा आप नींबू को आधा काटकर भी फ्रिज में रख सकती हैं। इससे फ्रिज में ताजगी भरी खुशबू आती है।
फ्रिज में भी कभी भी खुला खाना नहीं रखना चाहिए। बची हुई सब्जी, लहसुन-प्याज का पेस्ट और कटी हुई चीजों को हमेशा ढककर रखना चाहिए।
फ्रिज में कभी कोई पुरानी या खराब चीज को न छोड़ें। वहीं सप्ताह में एक दिन फ्रिज को अंदर से गीले कपड़े से साफ करें।