फोर्ब्स द्वारा जारी की गई 100 पावरफुल वुमन लिस्ट में जानिए किन भारतीय महिलाओं का नाम शामिल

By Ek Baat Bata | Dec 09, 2020

भारत की महिलाऐं देश ही नहीं दुनियाभर में हर क्षेत्र में अपने कुशल नेतृत्व का लोहा मनवा रही हैं। हाल ही में फोर्ब्स ने 17वीं वार्षिक ‘Forbes Power List’ जारी की है। इस सूची में 30 देशों की महिलाएं शामिल हैं, जिसमें चार भारतीय महिलाओं के नाम शामिल भी हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम भी फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की रैंकिंग में शामिल हैं। वित्त मंत्री सीतारमण ने इस सूची में 41 वें स्थान पर हैं। इस सूची में सीतारमण के अलावा अन्य भारतीयों में एचसीएल कॉर्पोरेशन के सीईओ और कार्यकारी निदेशक, रोशनी नादर मल्होत्रा ​​और बायोकॉन के संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ शामिल हैं। इसके साथ ही लैंडमार्क ग्रुप की चेयरवुमेन रेणुका जगतियानी का नाम भी इस सूची में शामिल है। 

लिस्ट में  30 देशों की महिलाएं शामिल
17वीं वार्षिक ‘Forbes Power List’ में 30 देशों की महिलाएं शामिल हैं। फोर्ब्स ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, "इस सूची में दस देशों की प्रमुख, 38 सीईओ और पांच मनोरंजन क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं हैं। भले ही वे उम्र, राष्ट्रीयता  और अलग-अलग पेशे से हों, लेकिन 2020 की चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्होंने अपने मंचों का इस्तेमाल एक ही तरीके से किया है।" 

निर्मला सीतारमण 
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 17वीं वार्षिक ‘Forbes Power List’ में 41 वाँ स्थान हासिल किया है। मई 2019 में सीतारमण को भारत के वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था और वह कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री भी हैं। वह भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं।

रोशनी नादर मल्होत्रा
भारत की टॉप आईटी कंपनी एचसीएल की सीईओ और शिव नादर की बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा ने सूची में 55 वां स्थान हासिल किया है। जुलाई 2020 में, मल्होत्रा ​​ने अपने पिता से एचसीएल की चेयरपर्सन की भूमिका निभाई। इसके साथ ही वे शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी हैं, जो शिक्षा पर केंद्रित है और इसने भारत के कुछ शीर्ष कॉलेजों और स्कूलों की स्थापना की है।

किरण मजूमदार-शॉ
देश की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक, बायोकॉन लिमिटेड की फाउंडर किरण मजूमदार-शॉ इस सूची में 68वें स्थान पर है। बायोकॉन लिमिटेड एशिया में इंसुलिन सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी ने अब तक 3 बिलियन इंसुलिन की खुराक बेची है। फोर्ब्स ने कहा कि बायोकॉन को कोविड -19 के संभावित उपचार के रूप में अपनी दवा इटोलिज़ुमाब के लिए चरण 4 परीक्षणों का संचालन करने के लिए भारतीय नियामक अनुमति मिली है।

रेणुका जगतियानी
वहीं, लैंडमार्क समूह की प्रमुख रेणुका जगतियानी को फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 98वां स्थान दिया गया है। लैंडमार्क ग्रुप रिटेलिंग, हॉस्पिटैलिटी, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर और होटल के क्षेत्र में बिजनेस करता है।इसके 18 देशो में 1900 से भी ज्यादा आउटलेट्स हैं जिसमें 55000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

कमला हैरिस 
17वीं वार्षिक 'Forbes Power List’ में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने लगातार 10वें वर्ष पहला स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही अमेरिकी की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी इस सूची में तीसरा स्थान पाने में कामयाब रही हैं। अपने बयान में फोर्ब्स ने कहा है कि, "मर्केल यूरोप की प्रमुख नेता हैं और जर्मनी को वित्तीय संकट से उबारकर क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का नेतृत्व कर रही हैं।"