मानसून में चेहरे पर निकल आएं मुँहासे तो फॉलो करें यह टिप्स

By Ek Baat Bata | Jul 27, 2021

चिलचिलाती धूप के बाद बारिश की फुहार हर किसी के दिल को सुकून पहुँचाती है। लेकिन मानसून में वातावरण में नमी और बैक्टीरिया भी ज्यादा होते हैं। इस मौसम में त्वचा की अधिक देखभाल करनी पड़ती है। मानसून में त्वचा ऑयली और चिपचिपी हो जाती है जिससे चेहरे पर मुँहासे, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जैसी समस्याएँ होने लगती हैं। अगर आप भी मानसून में मुँहासों की समस्या से परेशान हैं तो आज का यह लेख जरूर पढ़ें। आज हम आपको बारिश के मौसम में मुहाँसों से छुटकारा पाने के कुछ आसान टिप्स देने जा रहे हैं -