सर्दियों में फटी एड़ियों को ठीक करने के कुछ घरेलु उपायें, तुरंत मिलेगी राहत और एड़िया दिखेंगी बेहद खुबसूरत

By Ek Baat Bata | Jan 29, 2022

ठण्ड में त्वचा का ड्राई होना और एड़ियों का फटना बहुत ही आम बात है। कभी कभी यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि आदमी चल भी नहीं पाता है। त्वचा के फटने से और ड्राई होने से त्वचा हमेशा खींची खींची रहती है। ठंड में ऐसी परेशानियाँ अधिकतर लोगो को आती है। जिससे रोज़ के कामो को करने में भी दिक्कत आती है। हम जितना अपने चेहरे का ख्याल रखते है उतना ही हमें शरीर के बाकि हिस्सों का भी ध्यान देना चाहिए। हमें अपनी त्वचा का भी ध्यान रखना चाहिए। चलिए आज हम आपको बताते है इस मौसम में अपनी त्वचा का ख़्याल रखने और उसे सवांरने के कुछ घरेलु उपायें -
1. ग्लीसरीन और गुलाब जल
ये एक बहुत ही आसान और और प्रभावशाली घरेलु उपाए है। ग्लीसरीन और गुलाब जल को मिलाकर लगाने से आपके त्वचा की ड्राईनेस दूर हो जाती है और ये उन लोगो के लिए भी बहुत अच्छा होता है जिनकी एड़िया फटती है। ये पैर के त्वचा जैसे सख्त त्वचा को भी मुलायम बनाती है। ये हमारे त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है।
2. नारियल का तेल या बादाम का तेल
यह सबसे आसान घरेलु उपाए है। नारियल तेल या बादाम तेल हर आदमी के घर पर पाया जाता है इसे बाज़ार से आसानी से ख़रीदा जा सकता है। रात को सोते समय इसे रोज़ाना पाँव के तलवों पर लगाइये, उसके बाद मोज़े पहन कर सो जाइये। एक हफ्ते में आपको फर्क साफ़ पता चलेगा। ये आपके शरीर की ड्राईनेस के साथ साथ फटी एड़ियों को भी ठीक कर देगी। इसे आप हाथ या शरीर के अन्य जगहों पर भी लगा सकते है।
3. कपूर और मोम
ये भी एक बहुत ही प्रभावशाली उपाए है। हमारे घर में मोम और कपूर आसानी से मिल जाता है और अगर घर पर ना हो तो बाजार में भी आसानी से मिल जाता है। मोमबत्ती के मोम को हल्का सा गर्म कर लें और उसमे पाउडर किया हुआ कपूर मिलाएं और जहां जहां पर एड़िया फटी हुई हो वह लगा लें, ध्यान रहे ज़्यादा गर्म मोम ना लगायें। बस इतना पिघला हुआ हो की आसानी से पैरों में लग जाये। अगर आप मोमबत्ती का मोम नहीं लगाना चाहते है तो सौंदर्य प्रसाधनों में उपयोग होने वाला मोम भी लगा सकते है। ये बाजार में आसानी से मिल जायेगा। कपूर और मोम आपके त्वचा के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो सकती है।
4. चीनी
बहुत दिनों से फटी एड़िया रहने से और उसे ध्यान ना देने से फटी एड़ियों में डेड सेल्स इकठ्ठा हो जाते है जो कि आपके एड़ियों की सख्त और बेजान बना देते है। अगर आपके पैरो में भी ऐसा हो गया है तो आप अपने पैरो को एक्सफोलिएट करें। इसके लिए आपको अपने पैरो को स्क्रब करना होगा। इसके लिए आपको ब्राउन शुगर और बादाम तेल को मिलाकर उससे अपने एड़ियों को स्क्रब करना होगा। ये आपके पैरो में जमे डेड सेल्स को हटा देगा और साथ ही आपके पैरो को ज़रुरी नमी भी देगा। बादाम तेल एक बहुत अच्छा मॉइस्चराइज़र होता है।
5. चावल पाउडर
चावल को भी एक बहुत अच्छा स्क्रब माना जाता है। इससे भी आप अपने फटी एड़िया ठीक कर सकते है। इसके लिए आपको चावल पाउडर के साथ थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर और थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर उससे एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अगर आपके पास एप्पल साइडर विनेगर ना हो तो आप सिर्फ नारियल का तेल भी मिला सकते है। इस पेस्ट से आप अपने पैरों अच्छे से स्क्रब करें उसके बाद गुनगुने पानी से धो कर सूखा लें। फिर अच्छे से उसपर मॉइस्चराइज़र लगा लें। ध्यान दे कि हाइड्रेशन इसमें बहुत ज़्यादा ज़रुरी होता है।
6. केला और एवोकाडो
केला में बहुत अधिक मात्रा में पोटैशियम होता है। और एवोकाडो विटामिन A, B और C से भरपूर होता है। ये दोनों ही ड्राई स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। पके केले और एवोकाडो का पेस्ट बनाकर इसे पैरों या पूरे शरीर में लगा सकते है। इसे आप अपने चेहरे पर मास्क के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते है। ये हमारे त्वचा के लिए बहुत अच्छा और गुणकारी होता है।
7. क्रैक हील क्रीम
फटी एड़ियों के लिए आप क्रैक हील क्रीम इस्तेमाल कर सकते है। ये आपको बाजार में आसानी से मिल जायेगा। इसे आप रोज़ाना अपने पैर को साफ़ पानी से धोकर लगाना है। इसे आप रात में सोते समय भी लगाकर सो सकते है।

इन सब घरेलु उपायों से आप अपनी फटी एड़ियों और ड्राई स्किन से छुटकारा पा सकते है। पर अगर आपको इन सब उपायों से भी आराम ना हो रहा हो तो आपको डॉक्टर से संपर्क करें।