जानिए घर पर आसानी से बालों को कर्ल करने का तरीका

By Ek Baat Bata | Jun 25, 2020

लड़कियां ज्यादा सुंदर दिखने के लिए हर बार कुछ ना कुछ अलग करने का प्रयास करती हैं। लड़कियों की खूबसूरती उनके बालों से दोगुनी हो जाती है। किसी भी शादी समारोह में जाना हो या किसी भी फंक्शन में जाना हो हर जगह अलग और सबसे यूनिक दिखना पसंद करती है। अपने बालों को अलग अलग से सेट करना बेहद पसंद होता है। कभी किसी फंक्शन या पार्टी में बालों को कॉनिटर बनाना या कभी स्ट्रेट बाल रखना लड़कियों को काफी पसंद होता है। सबसे ज्यादा लड़कियों को अपने बालों को कर्ल करना बेहद पसंद होता है। 

ज्यादातर लड़कियां इस हेयर स्टाइल को अपने हर पार्टी व फंक्शन में अपनाती हैं, सभी लड़कियां हर तरह के फंक्शन में कर्ली हेयर्स को बहुत ही ज्यादा पसंद करती हैं। कॉलेज की फेयरवेल पार्टी हो या घर में कोई शादी का समारोह यह हेयरस्टाइल सदाबहार रहता है, लेकिन साथ ही उनके सामने एक समस्या खड़ी हो जाती है कि हर बार कर्ली हेयर कराने के लिए उन्हें पार्लर या सैलून जाना पड़ता है। जो कि उनके लिए काफी एक्सपेंसिव और परेशानी बन जाता है। बालों को सही स्‍टाइल में बांधना और पूरी पार्टी के दौरान उस स्‍टाइल का बने रहना सबसे जरूरी होता है।

कई बार कुछ ऐसे हेयर स्‍टाइल बना लेती हैं जो पार्टी तक पहुँचते-पहुँचते घोंसला बन जाते हैं। ऐसे में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि लड़कियों को अर्जेंट कहीं जाना पड़ जाता है लेकिन सिचुएशन ऐसी होती है कि उस समय पार्लर या सैलून ओपन नहीं होते तो वो परेशान हो जाती है कि किस तरह का हेयर स्टाइल बनाये जो लंबे समय तक उनके बालो में टिका रहे। आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे जिससे आप खुद ही अपने बालों को कर्ल कर सकती हैं जिससे आपके बाल बेहतर, सुंदर और अच्छे लगेंगे आप जब चाहे अपने बालों को कर्ली बनाकर किसी भी पार्टी, शादी या फंक्शन में जा सकती हैं। 

गीले बालों को पिन और कर्ल करना 
सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से शैंपू से धोएँ और उसके बाद बालों में किसी भी हर्बल कंडीशनर का इस्तेमाल करें। कंडीशनर लगाने से बाल स्‍मूथ और बाउंसी हो जाते हैं और आप जैसा चाहें वैसा लुक देने के लिए तैयार हो सकती हैं। अब बालों से पानी निचोंडने के बाद पिन और कर्ल से बालों को टाई कर लें। इन्‍हें सूख जाने तक बंधा रहने दें और बाद में बालों को खोल दें। ऐसा करने से आपके बाल पार्लर और सलून की तरह ही एकदम कर्ली हो जाएंगे।

हॉट रोलर्स 
अगर अचानक से आपको किसी पार्टी या फेयरवेल में जाना है और आपको कर्ली हेयर बनाने हैं साथ ही आपके पास समय की कमी है तो आप इस तरह से अपने बालों को कर्ल कर सकते हैं। बाल कर्ल करने के लिए हॉट रोलर्स का सहारा लें। इन रोलर्स की मदद से अपने बालों को कर्ल करें। बाद में बालों को उंगलियों की मदद से सुलझा लें।
 
कर्लिंग आयरन
कर्लिंग आयरन बालों को कर्ल करने का सबसे अच्‍छा और कम समय लेने वाला तरीका होता है। अपने बालों को कर्ल करने के लिए इसे गर्म करें और बालों को कर्ल करें। इसे आप अकेले बिना किसी की मदद के कर सकती हैं। लेकिन याद रहें, एक हद से ज्‍यादा इसका इस्‍तेमाल आपके बालों को रूखा बना सकता है।

पिन कर्ल 
अगर आपको किसी पार्टी या शादी में सबसे अलग और आकर्षक दिखना है तो आप इस हेयरस्टाइल को अपना सकती हैं। कलर्स में भी कई अलग-अलग तरह के हेयर स्टाइल्स होते हैं, जिनमें से एक यह है पिन कर्ल। पिन कर्ल जो कि बालों को बहुत ही अच्छा लुक देती है। पिन कर्ल बालों को स्‍टाइल देने के लिए सबसे अच्‍छा विकल्‍प है, अपने बालों को चार हिस्‍सों में बांट लें और उन्‍हें ट्वीस्‍ट करें, क्‍वाइल के साथ रोल कर लें। इसके बाद ड्रायर का इस्‍तेमाल करें। अब इन क्‍वाइल को खोल दें और लच्‍छेदार बालों को लहराएं। इस तरह से आप बहुत ही आसानी से अपने बालों को इनके इस्तेमाल से कर्ल कर सकती हैं।

डिफ्यूजर का इस्‍तेमाल करें
अगर आप अपने बालों को कर्ल करने के लिए हीट वेब का इस्‍तेमाल करती हैं तो वहां आप डिफ्यूजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे हीट वेब का इम्‍पेक्‍ट कम हो जाएगा और आपके बाल रूखे-सूखे और बेजान भी नहीं लगेंगे और आपके स्ट्रीट बालों के अंदर बहुत ही बेहतरीन कर्ल का लुक
आएगा।

चोटी 
कई लोगों को यह तरीका रास नहीं आता है कि उन्‍हें सिर पर गर्म हीट लगे या उनके बालों को रोलर्स से कर्ली किया जाए। अगर आपके साथ भी ऐसी परेशानी है तो रात में आप अपने बालों पर बिना तेल लगाएं और कसकर बालों में कई चोटियां बना लें। उसके बाद सुबह इन चोटियों को खोल दें आपके बाल बहुत ही प्‍यारे लगेंगे। यह ट्रिक लम्‍बे बालों के लिए सबसे ज्‍यादा कारगर होती है। इस तरह से बिना किसी हीट और मशीन के सहारे से आप अपने बालों में कर्ल कर सकते हैं।

हेयरस्‍प्रे 
ज्यादातर लड़कियों का प्लान अचानक ही बनता है, यदि आप को एकदम से किसी पार्टी में जाना पड़े तो आप अपने बालों में हेयरस्‍प्रे का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इससे बालों में नमी बनी रहेगी और आपके बालों को मनचाहा लुक भी मिल जाएगा। साथ ही आप बहुत ही आसानी से अपने बालों में कर्ल कर सकती हैं।