Bollywood Gossip: कृति सेनन के बोल्ड आउटफिट पर छिड़ी बहस, GIVA ने विवाद के बाद वापस लिया विज्ञापन
By Ek Baat Bata | Aug 27, 2026
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन का रक्षाबंधन का एड सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बना है। इस एड के कृति ने जो कपड़े पहने हैं, उसके लिए अभिनेत्री को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। जिसके बाद विवाद को देखते हुए कंपनी ने इस एड को हटा दिया है। जब से सोशल मीडिया पर एड को रिलीज किया गया था, तभी से यह विवादों में घिर गया। वहीं बीजेपी की मंडी सांसद कंगना रनौत और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी के बीच भी इसको लेकर बहसबाजी हो गई थी। वहीं अब कंपनी ने इस एड को हटा दिया है, तो आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
कंपनी ने हटाया एड
बढ़ते विवाद के चलते जूलरी ब्रांड GIVA ने इस एड को सोशल मीडिया पेज से हटा दिया है। उन्होंने अपने अकाउंट पर ऐलान किया है कि इस एड को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि एड का उद्देश्य किसी भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना सही नहीं था। वहीं बयान में यह भी कहा गया है कि हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का दिल से सम्मान करते हैं।
ट्रोल हुईं कृति
जूलरी ब्रांड के रक्षाबंधन के नए एड में कृति को ऑन स्क्रीन भाई को राखी बांधते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान कृति ब्रालेट पहने दिखाई दे रही हैं। कृति का यह पहनावा दर्शकों को पसंद नहीं आया और पब्लिक ने कृति के पहनावे पर सवाल उठाने शुरूकर दिए। यहां तक कि एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की और कृति के आउटफिट को गलत बताया। कंगना ने कहा कि अपने भाई को बिकिनी पहनकर राखी कैसे बांध सकती है। जिसके बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ी।
राहुल गांधी का मिला सपोर्ट
कंगना रनौत के बयान के बाद कृति सेनन को राहुल गांधी का सपोर्ट मिला। राहुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया और कहा कि एक औरत क्या पहनती है और क्या नहीं, ये उसका डिसीजन होना चाहिए। महिलाओं को आजादी के साथ जीने पर ट्रोल नहीं करना चाहिए। वहीं जो लोग भी कृति को ट्रोल कर रहे हैं, बंद कर देना चाहिए। वहीं सोशल मीडिया पर राहुल का यह बयान काफी वायरल हुआ। लेकिन अब विवाद को शांत करने के लिए जूलरी कंपनी ने ही रक्षाबंधन के एड को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।