Entertainment: दीवाली पर दीपवीर ने दिखाया बेटी दुआ का चेहरा, क्यूटनेस पर हार बैठे फैंस दिल
By Ek Baat Bata | Oct 23, 2025
दीपावली के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी नन्ही बेटी दुआ का चेहरा रिवील कर दिया है। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने यह तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते ही हर कोई दुआ की क्यूटनेस का दीवाना हो गया है। वहीं अब दीपवीर के फैंस सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग दुआ के लुक्स को रणवीर सिंह से कंपेयर कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग दीपिका पादुकोण से कंपेयर कर रहे हैं।
बता दें कि इस बीच दीपिका पादुकोण के बचपन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें दुआ की झलक दिखाई दे रही है। वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, उसमें दुआ ने दीपिका से ट्विनिंग की है। दीपिका और दुआ दोनों ने रेड कलर के सब्यसाची आउटफिट कैरी किया है। इन तस्वीरों में दोनों ही मां-बेटी बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं।
दुआ के चेहरे में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की झलक दिखाई दे रही है। 08 सितंबर 2024 को दुआ का जन्म हुआ था। जिसके बाद से फैंस दुआ का चेहरा देखने के लिए बेकरार थे। वहीं कपल ने दिवाली के मौके पर बेटी दुआ की फोटो फैंस के बीच रिवील की है। साल 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधे थे।