भोजपुरी सिनेमा कैसे बना 200 करोड़ का उद्योग, जानिए भोजपुरी सिनेमा जगत से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

By Ek Baat Bata | Apr 21, 2020

मनोरंजन और चलचित्र के माध्यम से भोजपुरी सिनेमा आज अपनी पैठ बना चुका है। भोजपुरी सिनेमा अपने सफलतम कदम से आज 200 करोड़ का उद्योग स्थापित कर लिया है। मुख्य तौर पर भोजपुरी सिनेमा पश्चिमी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ भारत के पड़ोसी देश नेपाल तक अपना पांव पसार चुका है। भोजपुरी सिनेमा की रोमांस, एक्शन, ड्रामा और देशभक्ति जैसी कई फिल्में प्रचलित हैं। 1963 में विश्वनाथ शाहाबादी द्वारा निर्देशित की गई फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ईबो' से भोजपुरी सिनेमा जगत का आगाज हुआ था यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर सुपर डुपर रही। भोजपुरी सिनेमा रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी के साथ-साथ  प्रेरणादायक भी रहा और यही कारण था कि भोजपुरी सिनेमा की फिल्में हर वर्ग के लोगों द्वारा देखी जाने लगीं। भोजपुरी सिनेमा के सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसे वाला' रही इस फिल्म में मात्र तीस लाख रुपये की लागत लगी और इस फिल्म ने 15 करोड़ रुपये की कमाई करके भोजपुरी सिनेमा जगत में बेहतरीन मिसाल कायम की।

इतिहास
भोजपुरी सिनेमा का इतिहास बहुत ही रोमांचक हैं। भोजपुरी सिनेमा जगत की स्थापना 1960 मे भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई। राष्ट्रपति प्रसाद ने बॉलीवुड अभिनेता नाजिर हुसैन से मुलाकात करके भोजपुरी सिनेमा जगत के स्थापित करने की बात कही थी। भोजपुरी सिनेमा जगत की पहली फिल्म 1963 में  रिलीज हुई। भोजपुरी सिनेमा की  लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती गई और फिल्म "गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ाईबे" रिलीज होते ही दर्शकों के प्रति अलग जगह बना ली। भोजपुरी सिनेमा के शुरुआती दौर में बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उनके अभिनय से भोजपुरी सिनेमा जगत को काफी लाभ हुआ। 2008 में आई फिल्म भोले शंकर में बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई थी। यह मूवी पर्दे पर हिट चली।

अश्लीलता का आरोप

भोजपुरी फिल्मों  पर लगातार अश्लीलता के आरोप लगाये जा रहे हैं। कुछ लोग भोजपुरी फिल्म को घटिया सिनेमा भी कहने से पीछे नहीं हटते। भोजपुरी सिनेमा जगत के बड़े सितारे हमेशा से इस बात का खंडन करते आए हैं परन्तु बहुत सी फिल्में भारतीय केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा A/व(18+)का प्रमाण दिया जाता है और यही कारण है कि भोजपुरी सिनेमा में अश्लीलता का आरोप लगातार बढ़ते जा रहे हैं। परंतु भोजपुरी फिल्मों में कई प्रेरणादायक फिल्में भी बनी है जिसकी प्रशंसा भी लगातार की जाती है।

भोजपुरी सिनेमा के कुछ प्रमुख फिल्में

ससुरा बड़ा पैसे वाला
भोजपुरी सिनेमा जगत की मशहुर फिल्म "ससुरा बड़ा पैसा वाला" सर्वधिक पैसा कमाने वाली फिल्म बन के उभरी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में मनोज तिवारी अभिनय किये हैं। इस फिल्म के कुल लागत तीस लाख रुपये थी जबकि यह फिल्म 15 करोड़ का व्यवसाय की।

गंगा देवी
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर फिल्मों में से एक गंगा देवी 2012  में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन थे। गंगा देवी फिल्म विनय बिहारी और पाकीजा हेगड़े द्वारा समर्थित थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक चड्ढा द्वारा किया गया था।

विदेशिया
भोजपुरी सिनेमा जगत के टॉप टेन में शामिल फिल्म विदेशिया ए बी त्रिपाठी द्वारा निर्देशित की गई थी। इस फिल्म के लोकप्रिय कलाकार सुजीत कुमार जीवन और कुमारी नाज थे। विदेशी फिल्म लोगों में काफी लोकप्रिय हुई इस फिल्म में संयोग श्रृंगार वियोग श्रृंगार का सम्मिलित रूप देखने को मिला और यही इस फिल्म की लोकप्रियता का मुख्य कारण है।

गंगा
भोजपुरी सिनेमा जगत में से मशहूर फिल्मों में से एक गंगा लोगों के बीच  काफी प्रचलित हुई।2006 में रिलीज हुई थी यह फिल्म रोमांस एक्शन और ड्रामा के संगम से कारण दर्शकों का दिल जीतने में ज्यादा समय खर्च नहीं की साथ ही की इस फिल्म में हेमा मालिनी अमिताभ बच्चन और नगमा जैसे बड़े कलाकार एक पर्दे पर दिखे। यह फिल्म अभिषेक चड्ढा द्वारा निर्देशित की गई थी।

नया पता
2014 में रिलीज हुई यह फिल्म लोगों के द्वारा खूब पसंद की गई।यह फिल्म प्रवास के अनूठे विषय पर आधारित थी। इस फिल्म में पारिवारिक ड्रामा के साथ साथ संयोग और वियोग श्रृंगार रस भी मिल जाता है। इस फिल्म में शहीद अहमद यशवर्धन सिंह अभिषेक स्टार जैसे बड़े कलाकार पर्दे पर दिखे। नया पता फिल्म पवन श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित की गई थी।

भोजपुरी सिनेमा के कुछ मुख्य कलाकार

मनोज तिवारी
मनोज तिवारी एक कलाकार, गायक, और म्यूजिक डायरेक्टर हैं। भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे मशहूर और सबसे अधिक पैसा कमाने वाली फिल्म "ससुरा बड़ा पैसे वाला" में मनोज तिवारी मुख्य भूमिका में थे। मनोज तिवारी जन्म के साथ, धरती कहे पुकार के, देवरा भईल दीवाना जैसी कई बड़ी फिल्मों में देखने को मिले। वर्तमान समय में मनोज तिवारी राजनीतिक करियर की भी शुरुआत कर चुके हैं, मनोज तिवारी नई दिल्ली सीट से सांसद तथा भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हैं। दिल्ली चुनाव के दौरान बेबी बियर पीके गाना खूब प्रचलित हुआ था।

रवि किशन
भोजपुरी सिनेमा जगत के धर्मेंद्र कहे जाने वाले रवि किशन पंडित जी बताई न ब्याह कब होई, दूल्हा मिलल दिलदार, देवरा बड़ा सतावेला जैसी बड़ी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा जगत को ऊंची उड़ान देने के लिए रवि किशन ने मुख्य भूमिका निभाई है।

दिनेश लाल यादव
अपनी लोकप्रियता के कारण दिनेश लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा जगत का रजनीकांत भी कहा जाता है। दिनेश लाल यादव निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ चलल ससुरारी, जिगर वाला, पटना टू पाकिस्तान आदि प्रसिद्ध फिल्मों में मुख्य किरदार के रूप में अभिनय कर चुके हैं।

खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा जगत में बाद में अपने पांव रखे परन्तु उतने ही तेजी से प्रचलित हुए।खेसारी लाल यादव की पहली फिल्म साजन चले ससुराल लोगों को खूब भायी। लहू के दो रंग, सबूत, दूध का कर्ज आदि बड़ी फिल्मों में खेसारी लाल यादव काम कर चुके हैं।

पवन सिंह
पवन सिंह अपने मशहूर एक्शन के चलते लाखों फैंस के दिलों में राज करते हैं। पवन सिंह एक कलाकार के साथ-साथ गायक भी हैं। लालीपॉप लागेलू जैसे प्रसिद्ध गाने पवन सिंह के द्वारा ही गाए गए हैं। पवन सिंह ने रंग ली चुनरिया तेरे नाम की, प्रतिज्ञा, चोरवा बनल दामाद, सुहाग आदि प्रसिद्ध फिल्मों में एक बड़े कलाकार के रूप में कार्य कर चुके हैं।