Bollywood Gossip: दीपिका पादुकोण से तुलना पर जानिए क्या बोली थीं सोनम कपूर, खूब हुए थे चर्चे
By Ek Baat Bata | Nov 11, 2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशनिस्टा सोनम कपूर लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। साल 2020 में अभिनेत्री की आखिरी बार फिल्म 'एके वर्सेज एके' में कैमियो करती दिखाई दी थीं। इससे पहले साल 2019 में आई फिल्म 'द जोया फैक्टर' में लीड रोल में नजर आई थीं। साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से सोनम कपूर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। सोनम ने जब बॉलीवुड डेब्यू किया था, तब शुरूआत में उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से की गई थी। क्योंकि दीपिका और सोनम दोनों की पहली फिल्म 'सांवरिया' और 'ओम शांति ओम' एक साथ सिनेमाघऱों में रिलीज हुई थी। साल 2007 में दोनों फिल्में रिलीज हुई थीं और यह फिल्में दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्में थीं।
बॉक्स ऑफिस पर टकराई थीं दोनों फिल्में
रणबीर कपूर और सोनम कपूर स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। वहीं शाहरुख खान औऱ दीपिका पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम साल की सबसे सफल फिल्म रही। ऐसे में दब एक्ट्रेस सोनम कपूर से सवाल किया गया तो उनके जवाब के खूब चर्चे रहे। 54वें आइडिया फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कहा कि अपनी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद वह खुद को किसी से 'कमतर' नहीं आकती हैं।
एक्ट्रेस सोनम ने आगे कहा कि वह अपनी पहली फिल्म संजय लीला भंसाली और दूसरी फिल्म राकेश ओमप्रकाश मेहरा साथ की। यह दोनों बड़े नाम हैं और वह अभी भी दुनिया के टॉप पर हूं और वह किसी से कम नहीं हैं। मैं अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हूं और अपने मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुई हैं।
दीपिका से तुलना पर सोनम ने कही थी ये बात
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से अपनी तुलना पर भी सोनम कपूर ने खुलकर बात की थी। बता दें कि ओम शांति ओम फिल्म से डेब्यूके लिए दीपिका को बेस्ट डेब्यूका फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। जिस पर सोनम कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अवॉर्ड्स उनके लिए भी महत्वपूर्ण हैं, वह चाहती हैं कि फिल्म सांवरिया के लिए वह अवॉर्ड लेकर आऊं। लेकिन फिल्म के लिए अवॉर्ड न मिलने पर वह काफी ज्यादा दुखी थीं। लेकिन वह अपनी तुलना दीपिका पादुकोण से नहीं कर सकती हैं। सोनम ने कहा कि दीपिका अधिकतर कॉमर्शियल रोल कर रही हैं और वह ऐसा नहीं कर रही हैं। दीपिका साल में कई फिल्में साइन कर रही हैं, लेकिन वह एक समय पर एक ही फिल्म में काम कर रही हैं। इसलिए वह दीपिका से कम नजर आती हैं।