Bollywood Gossip: दीपिका पादुकोण के बच्चे को लेकर रणबीर कपूर ने सालों पहले कही थी ये बात
By Ek Baat Bata | Sep 09, 2024
बॉलीवुड के पॉवर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद दीपिका और रणवीर एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। कपल ने इस खुशखबरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। जिसके बाद इंडस्ट्री के तमाम लोगों और फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी करने से पहले रणबीर कपूर को लंबे समय तक डेट किया था। अब जब एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है, तो रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
इंडस्ट्री के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर एक साथ पहुंचे थे। शो में जब करण जौहर ने रणबीर कपूर से पूछा था कि क्या उनके और दीपिका के पुराने रिश्ते को लेकर रणवीर सिंह के साथ कुछ अजीब तो नहीं है। इस पर अभिनेता ने कहा कि हम सभी पॉजिटिव तरीके से आगे बढ़ चुके हैं। वहीं रणवीर सिंह ने कहा कि रणबीर और दीपिका के बीच जो भी था, वह उससे कभी प्रभावित नहीं हुए। वहीं रणबीर कपूर ने कहा कि दीपिका और रणवीर सिंह एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं। साथ ही अभिनेता ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि दीपिका-रणवीर के बच्चे उनके फैन बनें।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे हैं। ब्रेकअप के बाद दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। साल 2018 में दीपिका ने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की थी। तो वहीं साल 2022 में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग शादी रचाई थी। अब रणवीर और दीपिका एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं। वहीं साल 2022 में रणबीर और आलिया एक बेटी के माता-पिता बने थे।