Relationship Tips: Partner से गलत समय पर कही बातें और एक्स्ट्रा ईमानदारी शादी में बढ़ा सकती हैं तनाव

By Ek Baat Bata | Sep 16, 2026

आज के दौर में शादीशुदा रिश्ते पहले की तरह नहीं रहे हैं। अब रिश्ते में प्यार ही नहीं बल्कि भरोसा, समझदारी और सही समय पर अपनी बात कहना भी काफी जरूरी हो गया है। हालांकि कई लोगों का मानना होता है कि पति-पत्नी के बीच कोई राज नहीं रहना चाहिए। लेकिन रिलेशनशिप एक्सपर्ट की मानें, तो कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिनको सोच-समझकर करना ही साझा करना चाहिए। क्योंकि कई बार जरूरत से ज्यादा ईमानदारी रिश्ते में तनाव और दूरी को बढ़ा सकती है।

इस बात का रखें ध्यान

हर छोटी-बड़ी भावना या मन की उलझन पार्टनर को बताना हमेशा सही फैसला नहीं होता है। तनाव, गुस्सा या अस्थायी इमोशन में कही गई बातें लंबे समय तक रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर सकती है। अगर कोई व्यक्ति हर समय उलझन, निराशा या रिश्ते को लेकर असुरक्षा जाहिर करता रहे, तो सामने वाले के मन में असहजता और डर बढ़ सकता है।

फाइनेंशियल बातों का ध्यान

करियर को लेकर आर्थिक अस्थिरता या असमंजस की बातें बेहद संभलकर करनी चाहिए। नौकरी छोड़ने, भविष्य को लेकर लगातार चिंता जाहिर करने या करियर बदलने की चिंता करने से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। क्योंकि शादीशुदा जीवन सिर्फ भावनाओं से नहीं बल्कि जिम्मेदारियों से भी अच्छा चलता है।

सीधे तौर पर न बताएं कमियां

कई लोग रिश्ते में पूरी ईमानदारी दिखाने के नाम पर सीधे-सीधे अपनी पार्टनर की कमियां बताने लगते हैं। जैसे ज्यादा फोन यूज करना, गुस्सैल व्यवहार या इमोशनल दूरी की शिकायत करना आदि। रिलेशनशिप एक्सपर्ट की मानें, तो अगर आपके बात कहने का तरीका गलत है, तो सामने वाला इसको सलाह नहीं बल्कि हमला समझ सकता है। यही कारण है कि कई रिश्तों में छोटी-छोटी बातें भी बड़े झगड़े की वजह बन जाती हैं।

इस बात का रखें ध्यान

रिलेशनशिप एक्सपर्ट की मानें, तो दूसरे लोगों के प्रति अट्रैक्शन जैसी बातें रिश्ते में ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। कई लोग इसको ईमानदारी समझकर साझा कर देते हैं। लेकिन ऐसी बातें पार्टनर के मन में अविश्वास और असुरक्षा की भावना पैदा कर सकती है। क्योंकि शादीशुदा जीवन में भरोसा सबसे अहम होता है। वहीं ऐसी कंफेशन उस भरोसे को कमजोर कर सकती हैं।

अकेलेपन का दोष

आजकल मेंटल अकेलापन भी वैवाहिक जीवन की बड़ी समस्या बनता जा रहा है। कई लोग रिश्ते में रहते हुए खुद को अकेला महसूस करते हैं। एक्सपर्ट की मानें, तो इस तरह की भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका काफी मायने रखता है। अगर सही माहौल में बात को सही तरीके से कहा जाए, तो सामने वाला खुद को दोषी महसूस कर सकता है और रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है।

हर बात तुरंत बोलने से बचें

रिलेशनशिप एक्सपर्ट के मुताबिक हर सच फौरन बोल देना समझदारी नहीं होती है। कई बार रिश्ते को बचाने के लिए शब्दों को संतुलित करना बेहद जरूरी होता है। शादी सिर्फ प्यार का रिश्ता नहीं बल्कि भरोसे और भावनात्मक संतुलन की साझेदारी है। ऐसे में कौन सी बात कब और कैसे की जाए, यह समझना जरूरी है।