Parenting Tips: इन खास वजहों से रिश्तेदारों से दूर होने लगते हैं बच्चे, खत्म हो जाता है बॉन्ड
By Ek Baat Bata | Sep 01, 2025
आजकल के समय में कई ऐसे बच्चे होते हैं, जो अपने रिश्तेदारों से बात करना तो दूर उनके साथ थोड़ी देर बैठना तक पसंद नहीं करते हैं। जिस वजह से न तो उनका आपसी संबंध बन पाता है और न ही वह रिश्तेदारों के घर आने से खुश होते हैं। अगर आपका भी बच्चा ऐसा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बल्कि आपको यह समझने की जरूरत है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। अगर आपके घर में भी रिश्तेदारों के घर आते ही बच्चा बाहर चला जाता है या फिर अपने कमरे में बंद हो जाता है। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन खास वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से आज के बच्चे रिश्तेदारों से दूरी बनाने लगते हैं।
रिश्तेदार का तुलना करना
कुछ रिश्तेदार ऐसे होते हैं, जो बच्चों से मिलते ही उनकी तुलना करना शुरू कर देते हैं। यह रिश्तेदार बच्चे से ऐसे सवाल पूछने लगते हैं या फिर कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जिसका बच्चे को बुरा लग जाता है। ऐसे में बच्चा उदास हो जाता है और वह रिश्तेदारों से दूरी बनाना शुरू कर देता है।
जजमेंटल रिश्तेदार
ऐसे कई रिश्तेदार होते हैं, जो हर चीज को लेकर जजमेंटल हो जाते हैं। ऐसे रिश्तेदार बच्चे से मिलते ही उनसे हजारों सवाल करने लगते हैं। कई तो ऐसे भी होते हैं, जो बच्चों की सफलता तक से जलने लगते हैं। जिस वजह से बच्चे रिश्तेदारों से दूर रहना अधिक पसंद करने लगते हैं।
पर्सनल स्पेस में दखल देना
आज के बच्चे अपनी स्पेस और पर्सनल लाइफ को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं। कई बार रिश्तेदार अंजाने में ही बच्चे की पर्सनल चीजों में दखल करने लगते हैं, जैसे दोस्तों पर राय देना, मोबाइल चेक करना या फिर उनकी हॉबीज को तुच्छ समझना है। इससे बच्चे को महसूस होता है कि उनकी सोच और स्वतंत्रता का सम्मान नहीं हो रहा है। इस कारण भी बच्चे रिश्तेदारों से दूरी बनाना शुरूकर देते हैं।