Fashion Tips: सर्दियों में इस तरह से कैरी करें ब्लेजर, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश

By Ek Baat Bata | Mar 22, 2023

सर्दियों में लड़के या लड़कियों के पास स्टाइलिश दिखने के कई ऑप्शन होते हैं। सर्दी से बचाव करने के लिए लोग कई तरह के कपड़े पहनते हैं। सर्दियों में स्वेटर, कोट, ब्लेजर, वुलन टॉप और कुर्ता आदि कई तरह के विंटर वियर आउटफिट को आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं। इसको पहनकर आप अधिक स्टाइलिश दिख सकते हैं। ठंड से बचाने के साथ ही ये कपड़े आपको ट्रेंडी लुक भी देते हैं। लड़कियां सर्द हवाओं से बचने के लिए और स्टाइलिश लुक पाने के लिए ब्लेजर को कैरी कर सकती हैं। 

खुद को दें स्टाइलिश लुक 
ब्लेजर के साथ आप अपने लुक में कई तरह का बदलाव कर सकती हैं। ब्लेजर के साथ आप खुद को कैजुअल, प्रोफेशनल या पार्टी स्टाइल दे सकते हैं। ब्लेजर को इस तरह से कैरी करें कि आपका स्टाइल सबसे अलग लगे। बता दें कि आप साड़ी से लेकर जींस, सूट और ड्रेस तक पर भी आप ब्लेजर को कैरी कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए ब्लेजर को कैरी करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आपका लुक स्टाइलिश बनेगा।

जींस के साथ ब्लेजर
लड़किया अक्सर कैजुअल लुक में जींस के साथ ब्लेजर पहन लेती हैं। लेकिन आप अपने आउटफिट से मैच करते हुए डार्क या लाइट कलर का ब्लेजर कैरी कर सकते हैं। इससे आपको आई कैचिंग लुक मिलेगा।

ड्रेस के साथ ब्लेजर
ब्लेजर का स्टाइल ड्रेस के साथ तो काफी बेस्ट लुक देता है। अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए शॉर्ट या लांग ड्रेस के साथ आप वेलवेट का ब्लेजर पेयर कर सकती हैं।

साड़ी के साथ ब्लेजर 
साधारण साड़ी या पार्टी वियर साड़ी के साथ भी आप ब्लेजर को कैरी कर सकती हैं। साड़ी के मैचिंग या कंट्रास्ट के साथ ब्लेजर को पेयर कर सकती हैं। साड़ी में आप शॉर्ट या लांग ब्लेजर पहन सकती हैं। साड़ी के साथ ब्लेजर पहनने के दौरान आप इसके साथ बेल्ट को भी कैरी कर अपने ट्रेडिशनल लुक को मॉर्डन टच दे सकती हैं।

ब्लेजर पैंट
अगर आप किसी पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं, तो इस दौरान आप शिमरी ब्लेजर पहन सकती हैं। इसके साथ आप ब्लेजर के साथ मैचिंग की पैंट कैरी कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। ब्लेजर के साथ पैंट का लुक आपको स्टाइलिश देने का काम करेगा।