जानिए प्लाजो के इस्तेमाल से आप किस तरह से बना सकती हैं खुद को फैशनेबल

By Ek Baat Bata | Jul 20, 2020

गर्मियों में कपड़ों का चुनाव करना बहुत ही ज्यादा असमंजस में डाल देता है लड़कियों के लिए बहुत ही ज्यादा परेशानी की बात होती है कि वह किस तरह से खुद को धूप की ट्रेनिंग से बचाए और साथ ही खुद को आकर्षित भी बनाएं ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे स्टाइलिश प्लाजो और कपड़ों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप बहुत ही आसानत रीकों से पहन सकती हैं। गर्मी के मौसम में प्लाजो से बेहतर शायद ही कोई दूसरा परिधान हो। 

आम लड़कियों से लेकर बॉलीवुड हसीनाओं तक को इन्हें कई बार पहने हुए देखा जा सकता है। यह एक स्टाइलिश, चिक व बेहद कंफर्टेबल परिधान है। पुराने समय चलन में रहा यह प्लाजो आज भी उतना ही पसंद किया जा रहा है। लेकिन वर्तमान में प्लाजो को मॉडर्न लुक देने के लिए इसमें कई तरह के बदलाव किए गए हैं, जिसके कारण आपको मार्केट में कई तरह के प्लाजो देखने को मिल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

स्ट्रेट कट प्लाजो
यह एक बेहद सिंपल और सुंदर प्लाजो होता है, लेकिन आज के समय मे अब इसे उतना पसंद नहीं किया जाता। इसे पहनने के लिए आप इसे शार्ट या लॉन्ग कुर्ते के साथ मैच करके पहने, क्योंकि इसके अंदर बहुत ज्यादा फलेयर नहीं होता,जिसके कारण यह काफी कंफर्टेबल होती है। अगर आप पहली बार प्लाजो पहन रही हैं तो इसका चुनाव कर सकती हैं।

फलेर्यड प्लाजो
फलेर्यड प्लाजो का लुक थोड़ा अलग और बेहतरीन होता है। इसके इस्तेमाल से आप कई तरह के लुक बना सकती हैं। एथनिक लुक के लिए प्लेन फलेर्यड प्लाजो को प्रिंटेड लॉन्ग कुर्ते के साथ पहनें ऐसे लुक में आप बेहद ही खूबसूरत नजर आएंगी वहीं अगर आप केजुअल लुक में भी स्टाइलिश व चिक दिखना चाहती हैं, तो इसे प्लेन टी−शर्ट के साथ टीमअप करना भी काफी अच्छा रहेगा। वहीं अगर आपको कुछ भी समझ नहीं आ रहा है तो आप ब्लैक फलेर्यड प्लाजो को व्हाइट टी−शर्ट के साथ पहन सकती हैं।

लेर्यड प्लाजो
आज के फैशन के दौर में लेर्यड प्लाजो एक बेहद ही स्टाइलिश ऑप्शन है और जवान लड़कियों को बहुत ही  ज्यादा पसंद आता है उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप भी इसे एक बार पहनेंगी तो आप इसे काफी पसंद करने लगेंगी लेर्यड प्लाजो को फुल स्लीव्स टी−शर्ट, हॉल्टर नेक, प्रिंटेड ट्यूनिक्स या शॉर्ट कुर्ती के साथ टीमअप करके पहना जा सकता है। इसे पहनने से सिंपल लुक भी बहुत ही ज्यादा बेहतरीन और स्टाइलिश लगता है।

ट्राउजर प्लाजो
ज्यादातर महिलाओं को समस्या होती है जब वह ऑफिस के लिए कपड़ों का चुनाव करती हैं अगर आप अभी तक ऑफिस में पैंट्स आदि पहनती आ रही हैं तो अब इसकी जगह ट्राउजर या प्लाजो का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बहुत ही स्टाइलिश व कंफर्टेबल होती है, इसे पहनने से बहुत ही सुंदर प्रोफेशनल लुक आता है। 

इसके इस्तेमाल से आप अपने ऑफिस लुक को भी थोड़ा ट्रेंडी बना सकती हैं। आप चाहें तो इसे फार्मल शर्ट के साथ या फिर जार्जेट व शिफॉन के रफल्स टॉप के साथ भी पहन सकती हैं। वहीं अगर आप प्रिंटेड ट्राउजर प्लाजो पहन रही हैं तो अपने लुक को बैलेंस करने के लिए प्लेन टॉप विद ब्लेजर पहनें। 

प्लीटेड प्लाजो 
प्लीटेड प्लाजो में आपको प्लीट्स नजर आती है। यह मोनोक्रॉम लुक में काफी अच्छा लगता है। इसे आप फॉर्मल्स से लेकर जॉर्जेट टॉप या ऑफ शोल्डर्स के साथ पहन सकती हैं। वैसे इसके साथ वेस्ट बेल्ट्स भी काफी जंचती हैं। इसे ऑफिस से लेकर केजुअल में पहना जा सकता है। साथ ही आप इसे अपने कैज़ुअल वेयरिंग का भी हिस्सा बना सकती हैं।