दिल्ली के ये 7 सस्ते मार्केट, जहां पैसों की चिंता किए बिना खुलकर शॉपिंग कर सकते हैं

By Ek Baat Bata | Jul 17, 2020

कपड़ा पुरुषों और महिलाओं का आभूषण होता है। अमूमन हर व्यक्ति अच्छे कपड़े पहनने की ख्वाहिश सकता है। सस्ते दामों में अच्छे कपड़े ख्वाहिश हर व्यक्ति करता है। शायद ही कोई ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसे सस्ते दामों में अच्छे कपड़े लेना पसंद नहीं होगा खासकर लड़कियां और महिलाएं जिन्हें शॉपिंग बहुत पंसद होता है और उसमें भी स्ट्रीट शॉपिंग को तो उनका फेवरेट होता है।  

ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां स्ट्रीट शॉपिंग को इसलिए भी इंजॉय करती हैं क्योंकि इस दौरान उन्हें जमकर बार्गेनिंग करने का मौका मिलता है। अगर दुकानदार ने किसी सामान का दाम 100 कहा तो इनको इसे आधे दामों पर ही लाना है।
 
ऐसा आपने भी कभी ना कभी देखा ही होगा। लेकिन जब देश की राजधानी दिल्ली में स्ट्रीट शॉपिंग की बात होती है तो ज्यादातर लड़कियां सिर्फ सरोजनी नगर मार्केट और चांदनी चौक के बारे में ही जानती हैं।

लेकिन सरोजनी मार्केट और चांदनी चौक के अलावा भी दिल्ली में ऐसे कई मार्केट है जो बहुत सस्ते है और जहाँ थोक के भाव में चीजें बड़ी ही सस्ते दामों पर बिकती है। आपको सामान की परख और मोलभाव करना भी आना चाहिए। तो आइये जानते हैं दिल्ली के ऐसे ही सबसे सस्ते मार्केट के बारे में जहाँ आप दिल खोलकर शॉपिंग कर सकते है पैसों की चिंता किए बिना-

1) सरोजिनी नगर
यह मार्केट दिल्ली की लड़कियों की जान है, दिल्ली यूनिवर्सिटी, आई पी, जे.एन.यू सभी जगहों से स्टूडेंट्स यहां हर दिन शॉपिंग के लिए आते है। यहां पर सिर्फ 50 रुपये से कपड़ों की शुरुआत हो जाती है, कॉलेज गर्ल्स की ये फेवरेट मार्केट है। इस मार्केट का सबसे बढ़िया बात यहाँ होने वाली बार्गेनिंग है।
 
यहां पर आप अपने मन के हिसाब से मुताबिक पैसे कम करवा सकते है। इस मार्केट में हमेशा दिन में जाएं और सोमवार को यह  सरोजिनी नगर बंद रहता है।सरोजिनी नगर की ऑनलाइन बेससाइट भी है तो आप घर बैठे आसानी से शापिंग कर सकते है। 

2) करोल बाग मार्केट 
दिल्ली के करोल बाग मार्केट को  शॉपिंग के लिए बहुत पसंद किया जाता है।यहां ट्रडिशनल वियर से लेकर एथनिक कपड़ों और वेस्टर्न वियर की भी बहुत वरायटी और ऑप्शन्स मिल जाते है। चांदनी चौक की तरह करोल बाग भी दिल्ली के सबसे पुराने मार्केट्स में से एक है।

3) जनपथ मार्केट
अगर आप शॉपिंग के लिए ऐसी मार्केट की खोज में है जहां आपको ड्रेस, जूलरी, सैंडल और हैंडबैग सब कुछ कम दाम में चाहिए तो बिना दिल्ली के जनपथ मार्केट अवश्य जाए। इस मार्केट में आपको वेस्टर्न  कपड़े, इमिटेशन जूलरी, आर्टिफिशल जूलरी, पेंटिंग्स, हैंडिक्रैफ्ट्स और ऐंटीक सामान बेहद ही कम दामों पर मिल जाएगा।

4) लाजपत नगर मार्केट
जब बात कम पैसो में  शॉपिंग की आती है तो दिल्ली वालों के लिए तो यह स्थान एक जन्नत जैसा है। अगर आप ट्रडिशनल कपड़ों की शॉपिंग करना चाहती है तो लाजपत नगर से अच्छा कोई और मार्केट हो ही नहीं सकता। यहां से खरीदी गई चीजों की क्वॉलिटी भी बहुत अच्छी होती है और डिस्काउंट्स की वजह से पैसे  भी कम लगते है। इस मार्केट की खास बात यही है कि यहां आपको  सारा सामान बेहद आसानी से और कम दामों पर मिल जाता है।

5) चांदनी चौक मार्केट
यह दिल्ली के सबसे पुराने बाजारों में से एक है, जो आज भी शॉपिंग पसंद करने वालों की पहली पसंद है। यहां शॉपिंग करने का अपना ही मजा है। यहां की छोटी-छोटी तंग गलियों में आपको पैदल चल कर जाना और यहां की रंग-बिरंगी दुकानें आपका मन मोह लेंगी।
 
शादी का लहंगा, जूलरी, शेरवानी और वेडिंग अक्सेसरीज से लेकर किताबें, रजाई-कंबल, बर्तन आदि सभी चीजें यहाँ बेहद ही कम दामों पर आपको आसानी से मिल जाती है। चांदनी चौक के अंदर भी अलग-अलग हिस्से है जो शॉपिंग के मेन हब्स है जैसे- नई सड़क, दरीबा कलान, चावड़ी बाजार, भागीरथी पैलेस, मोती बाजार आदि।

6) चोर बाजार
इस मार्केट के नाम से ऐसा लगता है जैसे कि यहाँ चीजें चोरी होती हो लेकिन आप घबराये ना यहां की चीजें चोरी नहीं होती है। यह दिल्ली का एक ऐसा मार्केट है जहां ब्रैंडेड कपड़ों से लेकर अन्य ब्रैंडेड चीजें तक काफी सस्ती मिलती है। यह तभी मुमकिन है जब आप इस मार्केट में सुबह 5 बजे पहुंचें। 

इस मार्केट की खास बात यह है कि चोर बाजार में बड़े-बड़े ब्रैंड्स की चीजें 50 रुपये से लेकर 100 रुपये, 200 रुपये और 300 रुपये तक में आसानी से मिल सकती है। अगर आपकी पास में हजार रुपये ही हो, तो इसमें आप कपड़ों से लेकर स्मोर्टफोन और अन्य ब्रैंडेड चीजें आसानी से खरीद सकते है। इस चोर बाजार में कपड़ों के अलावा कंप्यूटर, ब्रैंडेड घड़ियां और आर्टिफिशल जूलरी तक काफी सस्ती मिलती है।

7) गांधी नगर मार्केट
यह मार्केट दिल्‍ली का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट माना जाने वाला मार्केट है।यह शॉपिंग के लिए बहुत ही अच्‍छी जगह है। गांधी नगर मार्केट की खासियत है कि यहां पर हर सामान की अलग लेन होती है। अगर आपको कोट चाहिए तो यहां पर कोट का मार्केट  है, जैकेट चाहिए तो जैकेट मार्केट है, स्‍वेटर, जींस, गरम पैजामें  ये सभी यहाँ आपको यहां बहुत सस्‍ते दामों पर मिल जाएंगे ।