Footwear Designs: पार्टी में आपके Ethnic Look में चार चांद लगाएंगे ये Trendy Footwear, मिलेगा Stylish Vibe

By Ek Baat Bata | May 18, 2026

जब आप किसी आउटफिट के साथ सही फुटवियर कैरी करती हैं, तो आपका लुक परफेक्ट लगता है। किसी भी पार्टी में जाने के लिए आपको आउटफिट के साथ फुटवियर भी अच्छा चुनना चाहिए। पार्टी के लिए एथनिक आउटफिट के साथ सही फुटवियर आपके लुक को परफेक्ट बना सकता है। पार्टी में आप चाहें लहंगा, साड़ी या अनारकली सूट कुछ भी पहनें, लेकिन अगर आपने सही फुटवियर नहीं कैरी किया है, तो आपका लुक अधूरा लग सकता है।

मार्केट में आपको कई ट्रेंडी फुटवियर डिजाइन मिलते हैं, जो न सिर्फ एथनिक लुक को कंप्लीट करेंगे, बल्कि पार्टी में भी आपको सबसे स्टाइलिश बनाएंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी डिजाइन वाले फुटवियर के बारे में बताने जा रहे हैं, तो एथनिक वियर के साथ परफेक्ट लुक दे सकते हैं।

गोल्ड टोंड ब्रेडेड हैंडक्राफ्टेड वन टो हील्स

यह हील्स आपके फ्यूजन और एथनिक दोनों लुक को खास बनाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। अगर आप हील्स में कंफर्टेबल हैं, तो आपको यह जरूर लेना चाहिए। खूबसूरत ब्रेडेड डिटेलिंग और ओपन बैक स्टाइलिंग इसको ट्रेंडी और एलिगेंट लुक देती है। इस हील्स में जो काम है, वह हाथ से किया गया है, जो इसको ज्यादा स्टाइलिश बनाता है। आप इसको लहंगा, साड़ी या किसी भी एथनिक के साथ कैरी कर अपने लुक को स्टाइलिश टच दे सकती हैं। 

ओपन टो फ्लैट जूती

एथनिक और फ्यूजन लुक के लिए यह जूतियां एक परफेक्ट फुटवियर ऑप्शन हो सकते हैं। इसका ओपन टो डिजाइन पैरों को आराम देता है और यह गर्मियों के लिए अच्छी रहती हैं। आप इसको सूट, कुर्ती, इंडो वेस्टर्न किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

पार्टी ब्लॉक सैंडल्स

अगर आप पार्टी में स्टाइलिश दिखने के साथ कंफर्ट भी पाना चाहती हैं, तो पार्टी ब्लॉक सैंडल्स ट्राई करना चाहिए। मार्केट में यह अलग-अलग कलर मिल जाते हैं। लेकिन आप पार्टी ड्रेस के साथ मैच करके पहनती हैं, तो आपका लुक परफेक्ट दिखेगा। किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ इसके क्रीम और न्यूड कलर आसानी से मैच हो जाते हैं और दिखने में भी स्टाइलिश लगते हैं।

राउंड टो हील्स

अगर आप क्लासी और एलीगेंट लुक पाना चाहती हैं, तो राउंड टो हील्स अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह अधिकतर डार्क शेड्स में आते हैं, जैसे चेरी, ब्लैक और ब्राउन आदि। वैसे तो यह हील्स एथनिक और वेस्टर्न दोनों लुक में काफी अच्छे लगते हैं। अगर आप इनको एथनिक जैसे साड़ी, सूट और लहंगा आदि के साथ पहनती हैं, तो आपको परफेक्ट लुक मिलेगा।

पार्टी स्टिलेटो म्यूल्स

अगर आप बोल्ड और ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो स्टिलेटो म्यूल्स पार्टी में जरूर ट्राई करें। कॉपर और ब्रॉन्ज टोन में आने वाले ये म्यूल्स आपके एथनिक लुक को एक मॉडर्न ट्विस्ट दे सकते हैं और आपको पार्टी में भी स्टाइलिश लुक देंगे। ये स्टिलेटो हील आपकी पर्सनैलिटी को भी आकर्षक बना सकते हैं। खासतौर पर नाइट पार्टी के लिए बेस्ट हैं।

एम्बेलिश्ड वेजेस

अगर आप पार्टी में एथनिक आउटफिट के साथ हील्स कैरी करना चाहती हैं, लेकिन ज्यादा हील्स में कंफर्टेबल नहीं हैं, तो आप एम्बेलिश्ड वेजेस ट्राई कर सकती हैं। यह फुटवियर आपको परफेक्ट लुक देने का काम करेंगे। आप यह एम्बेलिश्ड वेजेस एथनिक ही नहीं इंडोवेस्टर्न या वेस्टर्न ऑउटफिट के साथ भी पहन सकती हैं। यह आपको बैलेंस देती हैं और बहुत ज्यादा आरामदायक भी होती हैं।

वन टो कोल्हापुरी फ्लैट्स

अगर आपको हील्स पहनना पसंद नहीं है, लेकिन आप ट्रेडिशनल टच के साथ पार्टी की शान बढ़ाना चाहती हैं। तो आपको वन टो कोल्हापुरी फ्लैट्स ट्राई करना चाहिए। यह फ्लैट्स हर एथनिक आउटफिट के साथ परफेक्ट लगते हैं। किसी पूजा या छोटे गेट-टुगेदर में आप वन टो कोल्हापुरी फ्लैट्स पहन सकती हैं।