इन तरीकों से स्टाइल करें शॉर्ट कुर्ती, दिखेंगी बेहद सुंदर

By Ek Baat Bata | Aug 24, 2021

शॉर्ट कुर्ती को आप कॉलेज और ऑफिस से लेकर पार्टी तक में पहन सकती हैं। हर उम्र की महिलाऐं शॉर्ट कुर्ती में स्टाइलिश लग सकती हैं। आप इसमें एथनिक और इंडोवेस्टर्न लुक पा सकती हैं। शॉर्ट कुर्ती एक ऐसा ऑउटफिट है जिसे आप सलवार और चूड़ीदार से लेकर जींस तक के साथ पहन सकती हैं। शॉर्ट कुर्ती में स्टाइलिश दिखने के लिए आपको बस इसे पहनने के अलग-अलग तरीके पता होने चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको शॉर्ट कुर्ती को स्टाइल करने के तरीके बताने जा रहे हैं - 

आप शॉर्ट कुर्ती को शरारा के साथ पहन सकती हैं। अगर आप किसी त्यौहार या शादी-ब्याह में एथनिक ड्रेस पहनना चाहती हैं शॉर्ट कुर्ती को शरारा और दुपट्टे के साथ पेयर करें। इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी और मेकअप से आप अपने लुक को एन्हांस कर सकती हैं। 

अगर आपके पास नी लेंथ कुर्ती है तो आप इसे ड्रेस की तरह भी पहन सकती हैं। आप कुर्ती के ऊपर एक पतली बेल्ट लगा सकती हैं और कैज़ुअल शूज़ पहन सकती हैं। इस लुक में आप बेहद कूल और स्टाइलिश नज़र आएंगी। 

अगर आप इंडोवेस्टर्न लुक चाहती हैं तो शॉर्ट कुर्ती को श्रग के साथ पहन सकती हैं। इससे आपको मॉडर्न और स्टाइलिश लुक मिलेगा। आप प्लेन कुर्ती को प्रिंटेड श्रग के साथ पहन सकती हैं।  

आप शॉर्ट कुर्ती को जीन्स के साथ भी पेयर कर सकती हैं। आप इस लुक को ऑफिस-कॉलेज या किसी आउटिंग के लिए ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप स्टेटमेंट इयररिंग पहन सकती हैं। आप कुर्ती और जीन्स के साथ कोल्हापुरी सैंडल्स या हील्स पहन सकती हैं। यह लुक कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है।  

अगर आप शॉर्ट कुर्ती को खास तरीके से पहनना चाहती हैं तो इसे धोती पैंट्स के साथ पेयर करें। ए-लाइन या पेप्लम स्टाइल शॉर्ट कुर्ती के साथ धोती पैंट्स बहुत स्टाइलिश लगती हैं। आप चाहें यो मोनोक्रोमैटिक या कलर ब्लॉक धोती पैंट्स को शॉर्ट कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। स्टेटमेंट इयररिंग्स और बैंगल्स पहनकर आप अपने लुक को एंहांस कर सकती हैं। 

आप शॉर्ट कुर्ती को शॉर्ट्स के साथ भी पहन सकती हैं। इसमें आपको कैज़ुअल और चिक लुक मिलेगा। आप कुर्ती के साथ कंट्रास्ट कलर के शॉर्ट्स पहन सकती हैं। अपने लुक को खास बनाने के लिए आप स्नीकर्स पहनें। यह आपके लुक को स्पोर्टी टच देगा।