ये टिप्स फॉलो कर ली तो एक महीने में ही कम हो जाएगा आपका 5 किलो तक वजन

By Ek Baat Bata | Jul 15, 2021

हर महिला चाहती है कि वह फिट और खूबसूरत दिखे। लेकिन अक्सर महिलाऐं घर संभालने या ऑफिस की भाग-दौड़ के बीच अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ कर देती हैं। इस वजह से धीरे-धीरे उनका वजन बढ़ने लगता है। बढ़े हुए वजन के कारण कई महिलाओं का आत्मविश्वास कम होने लगता है। अधिकतर महिलाओं को लगता है कि वजन कम करना बहुत मुश्किल होता है और इसके लिए उन्हें खूब मेहनत करनी पड़ेगी। जबकि ऐसा नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे जिन्हें फॉलो करके आप बिना ज़्यादा मशक्क्त किए, आसनी से वजन घटा सकती हैं -
 
सुबह की शुरुआत करें पानी में नींबू, शहद के साथ 
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह उठकर खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएँ। इससे शरीर में जमा हानिकारक तत्व बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह शरीर में जमा चर्बी को घटाने में मदद करता है। 

नाश्ता जरूर करें 
आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम अक्सर सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं। हालांकि, दिन की शुरुआत प्रोटीन युक्त नाश्ते से करने से आपको दिनभर के कामों के लिए ऊर्जा मिलती है और भूख भी कम लगती है। डॉक्टर्स के मुताबिक सुबह जल्दी नाश्ता करने से वेट लॉस में मदद मिलती है। डॉक्टर्स के मुताबिक सुबह उठने के 1-2 घंटे के अंदर कुछ न कुछ जरूर खा लेना चाहिए। सुबह के नाश्ते में आप दलिया, ब्रेड ऑमलेट, फल, अंडे, जूस, पोहा आदि खा सकते हैं। 

सही समय पर करें लंच 
वजन कम करना चाहते हैं तो ठीक समय से लंच करना बहुत ज़रूरी है। डॉक्टर्स के मुताबिक लंच किसी भी हाल में 3 बजे से पहले कर लेना चाहिए। अमेरिकन जर्नल ऑफ़ क्लीनिकल न्यूट्रिशन की एक रिसर्च में पाया गया कि वेट लॉस कर रहे लोगों में जिन लोगों ने दिन में जल्दी और सही समय से लंच किया उन्होंने बाकी लोगों के मुकाबले ज़्यादा वजन घटाया। लंच में घर का बना खाना जैसे दाल, चावल, रोटी, सब्ज़ी, दही और सलाद ले सकते हैं। लेकिन कभी भी पेटभर कर ना खाएं। खाना हमेशा सिर्फ उतना ही खाने जितनी बॉडी को ज़रुरत है। लंच के बाद आप ग्रीन टी भी ले सकते हैं। यह शरीर में चर्बी नहीं जमने देगी और वेट लॉस में मदद मिलेगी।

डिनर हो हल्का 
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रात में हल्का भोजन खाएं। डिनर हमेशा रात में सोने से दो-तीन घंटे पहले करना चाहिए। रात में देर से डिनर करने से खाना ठीक से नहीं पचता और शरीर में फैट जमा हो जाता है। डॉक्टर्स रात के 7 बजे से पहले डिनर करने की सलाह देते हैं। रात में हमारा मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है और रात में ज़्यादा खाने से उसे पचाने में दिक्कत होती है। डिनर में आप सूप, सलाद या रोटी के साथ दाल या सब्ज़ी ले सकते हैं। डिनर करने के बाद थोड़ी देर टहलने से खाना पचाने में आसानी रहती है।

थोड़ा-थोड़ा खाएं
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो थोड़ी-थोड़ी देर में और कम खाएं। कम खाने हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। आप दिन में 2 या 3 बड़े मील खाने की बजाय दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके 5-6 छोटे मील खाएं। इससे आपको जल्दी भूख का एहसास भी नहीं होगा और आप अतिरिक्त कैलोरी खाने से बचेंगे।

एक्सरसाइज को न करें नजरअंदाज
वेट लॉस के लिए हेल्दी डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है। हफ्ते में कम से कम 4 दिन आधे-एक घंटे के लिए कोई भी फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें। अगर आप एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं तो अपनी कोई हॉबी जैसे साइकिलिंग, स्विमिंग या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।  

खूब पानी पिएँ 
पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरुरी है, यह तो आप जानते ही होंगे। पानी पीने से शरीर में जमा हानिकारक पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है। वहीं, इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। पानी पीने से पेट भरा रहता है और आप ओवरईटिंग करने से बचते हैं।