Weight Loss: वेट लॉस के लिए डिनर स्किन करना कितना सही, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

By Ek Baat Bata | Mar 02, 2024

बिजी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के कारण लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। साथ ही मोटापा बढ़ने से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। वजन बढ़ने की वजह से हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के ट्रेंड्स भी फॉलो करते हैं। जो आगे चलकर उनके लिए मुसीबत बन जाते हैं। वहीं वेट लॉस के लिए रात का खाना स्किप कर देते हैं। जिसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी रात में सिर्फ सलाद खाकर सो जाते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात का डिनर स्किन करना हमारी सेहत के लिए कितना सही और कितना गलत है।

जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
डायटिशियन की मानें तो भले ही लोग रात में खाना न खाना एक हेल्दी हैबिट मानते हों, लेकिन इसके कई नुकसान हैं। कुछ महीनों के लिए लोग इस आदत को अपना लेते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि इसको सालों-साल तक फॉलो किया जाए। वहीं कुछ महीनों तक इस हैबिट को अपनाने के बाद नॉर्मल डाइट का रूटीन अपनाया जाए, तो इससे वेट बढ़ने की संभावना होती है। वहीं रात का डिनर स्किप करने से शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है।

रात का डिनर स्किप करने के दौरान लोग लंच और ब्रेकफास्ट में हैवी मील लेते हैं। ऐसा करने से शरीर में कार्ब्स का इंटेक बढ़ सकता है। हैवी मील लेने की बजाय मील्स को टुकड़ों में बांट लेना चाहिए। ऐसा करने से कैलोरी काउंट बैलेंस कर पाते हैं और पूरा दिन एनर्जेटिक भी फील होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कैलोरी इंटेक कम करना चाहिए। साथ ही प्रोटीन की मात्रा थोड़ा सा बढ़ाना चाहिए और हाई फाइबर डाइट लेना चाहिए। इस तरह से आप खराब पाचन की समस्या से बच सकते हैं।

रात की डाइट स्किप करने के नुकसान
वेट लॉस के चक्कर में लोग डिनर स्किप कर देते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि वह इसको सही तरीके से फॉलो कर पाएं। क्योंकि डिनर स्किप करने पर रात में भूख लगती है। तब लोग ऐसी चीजें खाते हैं, जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचाती हैं। डाइटीशियन के मुताबिक यदि ज्यादा भूख लगती है, तो बैलेंस डाइट रूटीन फॉलो करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से हम ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

रात में भूख लगने पर क्या करें
नाइट डिनर स्किप करने का फैसला करने के साथ ही कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सोने से पहले पानी पी लें। अगर इसके बाद भी आपको भूख बर्दाश्त नहीं होती है, तो नट्स खाकर भूख को शांत किया जा सकता है। वैसे 7 बजे तक डिनर मील ले लेनी चाहिए। इससे खाना अच्छे से पच जाता है। रात में खाने की थाली में दाल, सब्जी, 2 रोटी और सलाद जरूर शामिल करें। वहीं खाना खाने के बाद कुछ मिनट की वॉक वजन कम करने में सहायक होती है।