Belly Fat: नींद की कमी और गलत खानपान बढ़ा रहा पेट की चर्बी, ऐसे करें कंट्रोल

By Ek Baat Bata | Nov 20, 2025

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पेट की चर्बी को कम करना कितना ज्यादा मुश्किल होता है। कई बार लोग पेट की चर्बी को कम करने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं, लेकिन इसके बाद भी आंत की चर्बी से छुटकारा नहीं मिलता है। आंत की चर्बी ऐसी होती है, जोकि अक्सर आंतरिक अंगों को घेर लेती है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को कठिन बना देती है। जिस कारण हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं।

जानिए क्या है आंत की चर्बी

पेट के अंदर, लीवर और आंतों सहित अंगों के आसपास जमा होने वाली चर्बी आंत की चर्बी होती है। इसको आमतौर पर पेट की चर्बी के तौर पर जाना जाता है। यह पेट की चर्बी से ज्यादा खतरनाक होती है।

ऐसे कम होगी चर्बी

अगर आप रात में देर से सोते हैं, तो आपको इस आदत को बदलना होगा। क्योंकि नींद न पूरी होने पर भी शरीर में अधिक मात्रा में चर्बी बढ़ती है। वहीं अगर आप पौष्टिक आहार में प्रोटीन, नट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड और मछली जैसे पोषक तत्व नहीं ले रहे हैं, तो आपको इन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। अगर आप भी चाहती हैं कि आपका पेट स्लिम-ट्रिम नजर आए, तो आपका अपनी डाइट से मीठे स्नैक्स को हटा देना चाहिए।

ऐसे कम करें आंत और पेट की चर्बी

चीनी और चीनी से बनी चीजें जैसे स्क्वैश, कुकीज, मिठाइयां, केक और कैंडी आदि का कम से कम सेवन करें।

वहीं मार्केट की चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको भूख लगी है तो आप फल और मखाना जैसे स्नैक्स खा सकते हैं।

इसके साथ ही कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। बिस्कुट, मैदा, ब्रेड, सफेद चावल और मैदा से बनी चीजों को इग्नोर करें। वहीं सफेद आलू खाने से बचना चाहिए। आपको पेट की चर्बी को कम करने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिसमें साबुन अनाज हो, चीनी कम हो और रेशेदार हो। 

वहीं आपको अपनी डाइट में सब्जियां, साबुत अनाज, फल और सलाद शामिल करना चाहिए। इनको खाने से आपका पेट भरा रहेगा।

कभी भी सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप नहीं करना चाहिए। आपको अपने नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर को शामिल करना चाहिए।