गर्मियों में हमारे शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। वहीं गर्मी में वेट लॉस करना भी थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। वहीं अगर आप सही तरीके से अपनी लाइफस्टाइल को अपनाते हैं और सही डाइट फॉलो करते हैं, तो बिना किसी समस्या से वेट लॉस कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान और प्रभावी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप गर्मियों के मौसम में आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं।
पानी का सेवन
गर्मियों में हाइड्रेटेड रहना जरूरी होता है। क्योंकि शरीर में पानी की कमी होने पर मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। जिसकी वजह से वेट लॉस में मुश्किल हो सकता है। इसलिए दिनभर में करीब 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। फिर चाहे आप नींबू पानी, नारियल पानी या फिर ताजे फलों का जूस पी सकते हैं। इससे आपका शरीर भी हाइड्रेटेड रहेगा और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलेगा।
हल्का और सेहतमंद भोजन
गर्मियों में हल्का और पौष्टिक भोजन करना चाहिए। इसके लिए आप ताजे फल, दही, सलाद, दलिया और सूप जैसे हल्के खाद्य पदार्थ का सेवन करें। इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है। आपको अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन्स और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। यह न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि शरीर को ताजगी भी प्रदान करता है।
रोजाना हल्का व्यायाम करें
गर्मी के मौसम में अधिक भारी व्यायाम करने से बचना चाहिए। क्योंकि इस दौरान पसीना अधिक आता है और शरीर थक जाता है। इसकी जगह पिलाटेस, योग, स्विमिंग या वॉकिंग जैसे हल्के व्यायाम कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आप फिट रहेंगे, बल्कि मेटाब़ॉलिज्म भी बेहतर बनेगा। इससे तेजी से वेट लॉस भी होगा। सुबह या शाम के समय वॉक करने से ताजगी मिलती है और आपका शरीर भी एक्टिव रहता है।
नींद का महत्व समझें
सीधे तौर पर नींद का असर भी वजन पर देखने को मिलता है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो शरीर का हार्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है। जिसकी वजह से वेट लॉस का प्रोसेस रुक सकता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में अच्छी नींद के लिए कमरे को ठंडा और शांत रखें। जिससे कि आप अच्छी नींद ले सकें।