घर पर मौजूद चूहों को भगाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

By Ek Baat Bata | Aug 16, 2021

घर में चूहों का होना किसी मुसीबत से कम नहीं है। ये घर पर रखी चीज़ों को कुतर डालते हैं और इसके साथ ही इनसे बीमारी फैलने का डर भी होता है। पहले के समय में लोग चूहों को पकड़ने के लिए चूहेदानी का इस्तेमाल करते थे। वैसे आजकल बाजार में चूहे मारने के लिए रैट किलर और अन्य केमिकल्स उपलब्ध हैं। लेकिन इनके इस्तेमाल से अक्सर चूहे घर के अंदर ही मर जाते हैं, जिससे घर भर में बदबू फैल जाती है। अगर आप भी घर में चूहों से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके इन्हें बिना मारे घर से बाहर भगा सकते हैं। दादी-नानी के जमाने से इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल चूहे भगाने के लिए हो रहा है। आइए जानते हैं चूहे भगाने के घरेलू नुस्खे - 

चूहों को घर से भगाने के लिए आप पुदीने के पत्तों या पुदीने के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दरअसल, चूहों को पुदीने की गंध पसंद नहीं होती है और वे इससे दूर भागते हैं। चूहों को भगाने के लिए आप रुई में पुदीने का तेल डालकर व पुदीने के पत्तों को कूटकर घर के कोनों में रख दें। इसकी गंध से चूहे घर में नहीं आएँगे। 

अगर आप घर में चूहों से परेशान हैं तो चूहे भगाने के लिए लाल मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए घर के कोनों में थोड़ी-थोड़ी लाल मिर्च डाल दें। लाल मिर्च से चूहों को साँस लेने में दिक्क्त होती है और वे घर से भाग जाते हैं। 

तेजपत्ते का इस्तेमाल खाने में मसाले के तौर पर होता है। लेकिन चूहे भगाने के लिए भी यह एक असरदार घरेलू नुस्खा है। दरअसल, तेजपत्ते की तेज गंध से चूहे भाग जाते हैं। इसलिए घर के जिस हिस्से में चूहे ज़्यादा आते हों वहां तेजपत्ता रख दें। 

घर से चूहों को भगाने का सबसे आसान तरीका है प्याज़। दरअसल, प्याज की गंध चूहों को पसंद नहीं होती है। इसके लिए घर कोनों और चूहे के बिल के पास प्याज के टुकड़े रख दें। ऐसा करने से चूहे घर से भाग जाएं। 

चूहों को घर से भगाने के लिए आप इंसानों के बाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, चूहों को इंसानों के बाल दिखाई नहीं देते हैं और इसको निगलने से चूहों की मौत हो जाती है। इसके लिए घर की जिन जगहों पर चूहे ज़्यादा आते हों और चूहे के बिल इंसान के बाल रख दें।