पानी में इन तीन चीजों को मिलाकर पीने से मिलेंगे गजब के फायदे, रिजल्ट देख रह जाएंगे हैरान

By Ek Baat Bata | Jul 12, 2023

पेट में दर्द हो या सिर दर्द हो, लू लग गई हो या खांसी-जुकाम हो जाए। दादी-नानी के पास हर बीमारी का नुस्खा मौजूद होता है। आज भी लोग दादी-नानी के नुस्खों को आजमाते हैं। यह नुस्खे न जाने कितनी पीढ़ियों से आजमाए जाते हैं। यह नुस्खा काफी कारगर होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाने से आपको कई बीमारियों से निजात मिल जाती है। पानी कब और कितना पीना चाहिए। इसके बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स काफी कुछ बताते हैं। 

हालांकि अगर दादी-नानी के नुस्खों की बात करें तो दादी-नानी पानी में कई चीजें मिलाकर पीने की सलाह देती थीं। जिससे कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। आज हम आपको पानी में इन तीन चीजों को मिलाकर पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

पानी में गुलाब की पंखुड़ियां
गर्मियों में शरीर में हीट और एक्ने की समस्या बढ़ जाती है। इससे निजात पाने के लिए आप पानी में गुलाब की पंखुड़ियां मिलाकर पी सकते हैं। इसके लिए पानी में गुलाब की पंखुड़ियों को पूरी रात के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद इस पानी को अगली सुबह पी लें। गुलाब की पंखुड़ियों में कूलिंग प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं। यह शरीर के हीट को बैलेंस करने का काम करती है। ऐसे में अगर आपके शरीर में गर्मी बढ़ती है या आपको बुखार और इंफेक्शन जैसे लक्षण होते हैं तो यह पानी इन लक्षणों को भी कम करता है। एक्ने की समस्या को भी कम करने में भी यह मदद करता है।

पानी में केसर के धागे
ग्लोइंग स्किन और अच्छी याददाश्त पाने के लिए पानी में केसर के कुछ धागे मिलाएं। केसर के धागों को पानी में सारी रात भिगोकर रखे दें और फिर अगली सुबह इस पानी को पी लें। केसर में एंटी-ऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है, जो आपके चेहरे की रंगत को निखारने का काम करता है। यह स्किन टोन को बराबर करने में मदद करता है। 

पानी में करी पत्ते का पाउडर
लंबे, मजबूत और घने बालों के लिए पानी में करी पत्तों का पाउडर मिलाकर पीने से कई लाभ पाए जाते हैं। करी पत्ते में बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन और एमिनो एसिड्स पाया जाता है। इसके सेवन से बालों का टूटना कम होता है और बालों को मजबूती मिलती है। इसके लिए आप पानी में करी पत्ते के पाउडर को पानी में मिला दें। इस पानी को पीने से आपको कुछ ही दिनों में बालों की ग्रोथ और मजबूती मिलेगी।