Tooth Sensitivity: ये 5 देसी तरीके दांतों की झनझनाहट को करेंगे छूमंतर, आज ही आजमाएं और पाएं आराम

By Ek Baat Bata | Dec 20, 2025

दांतों में झनझनाहट यानी की सेंसिटिविटी होना एक ऐसी समस्या है, जोकि दांतों के इनेमल घिसने से होती है। अगर मसूड़े पीछे हो जाते हैं, तो दांतों के नीचे की डेंटिन परत खुल जाती है। इससे छोटी नलिकाएं जो दांतों की नसों से जुड़ी होती है और वह खुल जाती है। इन नलिकाओं में गरम, ठंडा या फिर कुछ अम्लीय खाने पर तेज उत्तेजना होती है। जिस कारण तेज चुभन वाला दर्द होता है या झनझनाहट होने लगती है। ऐसे में अगर आप दांतों की झनझनाहट से परेशान हैं, तो हम यहां पर कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से दांतों की झनझनाहट दूर करने में सहायता करते हैं।

अपनाएं ये घरेलू उपचार

दांतों को सरसों के तेल और नमक से साफ करने पर झनझनाहट कम होती है। यह भी मसूड़ों को मजबूत बनाने में सहायता करता है।

नारियल तेल से ऑयल पुल्लिंग करने पर भी दांतों की झनझनाहट दूर होती है। इसके लिए एक चम्मच नारियल तेल को मुंह में रखकर 2-3 मिनट घुमाकर कुल्ला कर दें। इससे भी दांतों की झनझनाहट कम होती है।

लौंग के तेल को प्रभावित दांत पर रुई की सहायता से लगाया जा सकता है। इसका दर्द निवारक गुण तकलीफ कम करता है।

हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसके इस्तेमाल से भी दांतों की झनझनाहट कम होती है।

क्यों होती है दांतों में झनझनाहट

दांतों के ऊपर की परत यानी इनेमल के घिस जाने पर भी दांतों में सेंसिटिविटी होने लगती है। दांतों को ब्रश से तेज रगड़ने पर ऐसा हो सकता है।

अगर दांत टूट जाए या फ्रिर क्रैक हो जाए, तो इस कारण भी दांतों में झनझनाहट होने लगती है।

इसके अलावा दांतों के ऊपर से मसूड़े पीछे हट जाएं, तो भी झनझनाहट होने लगती है।

दांतों में छेद या दांतों की सड़न हो जाने से भी कैविटी होती है।

अगर आप बहुत ज्यादा खट्टा खाते हैं, तो इससे भी दांतों में झनझनाहट हो सकती है। नींबू, सोडा और खट्टे फलों के कारण भी दांतों में झनझनाहट हो सकता है।

ये टिप्स भी आएंगे काम

दांतों में झनझनाहट न हो इसके लिए सेंसिटिविटी टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसको खासतौर पर दांतों की झनझनाहट के लिए बनाया जाता है। यह नसों को भी आराम देता है।
दांतों से ब्रश से साफ करने की जगह सेंसिटिविटी होने पर उंगली में पेस्ट लेकर दांतों की सफाई करें।
आप इसके लिए सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें।
आपको गुनगुने पानी से कुल्ला करने पर आराम मिल सकता है।
इसके साथ ही अधिक ठंडा या गरम खाने से परहेज करना चाहिए।