Sex in Last Month of Pregnancy: क्या प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में संबंध बनाने से डिलीवरी में होती है आसानी, जानिए क्या है सच्चाई

By Ek Baat Bata | Sep 19, 2025

प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में इंतजार अपने चरम पर होता है। इस दौरान हर महिला चाहती है कि अब बिना किसी जटिलता के डिलीवरी जल्द और सामान्य तरीके से हो जाए। इस समय अक्सर घर की बुजुर्ग महिलाएं या फिर आसपास की महिलाएं यह सुझाव देने लगती हैं कि प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में पति-पत्नी का संबंध बनाना डिलीवरी को आसान बनाने में मदद करता है। हालांकि कुछ लोग इसको परंपरागत मानते हैं। तो कुछ लोगों में इसको लेकर झिझक होती है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वाकई में प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में शारीरिक संबंध बनाना डिलीवरी में मदद करता है या फिर यह सिर्फ एक मिथ है।

इस बात को बेहतर तरीके से समझने के लिए एक्सपर्ट बताते हैं कि इस समय Prostaglandins नामक तत्व सर्विक्स को नरम करने में मददगार हो सकते हैं। जिस कारण से डिलीवरी का प्रोससे सहज हो सकता है। वहीं ऑर्गेज़्म से गर्भाशय में हल्के संकुचनआ सकते हैं, जोकि प्राकृतिक लेबर की शुरूआत में सहायता कर सकते हैं। वहीं भावनात्मक रूप से महिला को रिलैक्स महसूस होता है, जिससे हार्मोनल संतुलन बना रहता है।

कब संबंध बनाने से बचना चाहिए

हालांकि यह तरीका कुछ हद तक जरूर मददगार हो सकता है, लेकिन हर प्रेग्नेंट महिला के लिए यह सुरक्षित नहीं माना जाता है। नीचे बताई गई कुछ स्थितियों के होने पर संबंध बनाने से बचना चाहिए।

डॉक्टर द्वारा संबंध ना बनाने की स्पष्ट सलाह
दो या अधिक गर्भपात का इतिहास
एमनियोटिक फ्लूइड का रिसाव
प्रीमैच्योर लेबर का रिस्क
प्लेसेंटा प्रिविया

एक्सपर्ट की मानें, तो यह तरीका सिर्फ कुछ महिलाओं के लिए ही फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इसको डिलेवरी टेक्निक के रूप में 100 फीसदी कारगर नहीं माना जा सकता है। बता दें कि यह पूरी तरह से हर महिला के गर्भावस्था की स्थिति और शरीर पर निर्भर करता है। प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में संबंध बनाना डिलीवरी में सहायता कर सकता है। लेकिन वह भी सिर्फ तभी जब महिला और बच्चे की सेहत पूरी तरह से सही और सामान्य हो। साथ ही इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। बिना विशेषज्ञ की अनुमति के बिना ऐसा करना जोखिम भरा हो सकता है।