Healthy Pregnancy: प्रेग्नेंसी में आ रही हैं मुश्किलें तो फॉलो करें ये टिप्स, इन बातों का रखें ध्यान
By Ek Baat Bata | Mar 20, 2025
आजकल महिलाओं को गर्भधारण करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। करियर बनाने की टेंशन, काम का स्ट्रेस और घर की जिम्मेदारियां इन सब चीजों का असर महिला की फर्टिलिटी पर भारी पड़ जाता है। ऐसे में नैचुरली गर्भधारण करने में समस्या आती है। वहीं अगर किसी तरह से कंसीव हो जाता है, तो फिर मिसकैरेज हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप जल्दी कंसीव कर सकती हैं।
लाइफस्टाइल में करें बदलाव
कंसीव करने से पहले न सिर्फ महिलाओं बल्कि उनके पार्टनर को भी अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने चाहिए। शराब और सिगरेट का सेवन बंद कर देना चाहिए। साथ ही देर रात तक जागने की आदत से बचना चाहिए। क्योंकि इन सब चीजों का फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए इन रूटीनों में बदलाव जरूर करना चाहिए।
फोलिक एसिड
अगर आप प्रेग्नेंट हो गई हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर फोलिक एसिड लेना चाहिए। फोलिक एसिड का सेवन करने से मिसकैरेज के चांसेज कम होते हैं। प्रेग्नेंट होने से पहले और 12 सप्ताह की प्रेग्नेंसी तक हर दिन 400 ग्राम माइक्रोग्राम फोलिक एसिड की गोली लेनी चाहिए। इससे स्पाइना बिफिडा सहित न्यूरल ट्यूब दोष का खतरा कम होता है।
जरूर कराएं टेस्ट
हर महिला को प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले अपना शुगर और थायराइड टेस्ट जरूर कराना चाहिए। क्योंकि हाइपोथायराइडिज्म में कंसीव करना भी काफी मुश्किल हो जाता है और मिसकैरेज का भी खतरा बना रहता है। इसलिए समय पर टेस्ट जरूर करा लें और सही ट्रीटमेंट लें।
ओवुलेशन करें ट्रैक
बता दें कि नैचुरली कंसीव करने के लिए आपको खुद ही ओवुलेशन को ट्रैक करना होगा। इससे ओवुलेशन के दिनों में सेक्स करके आप कंसीव कर सकती हैं। आप चाहें तो इसके लिए ओवुलेशन किट भी ले सकती हैं। अगर आप ओवुलेशन के समय सेक्स करती हैं, तो आप जल्द कंसीव कर पाएंगी। वरना आप पीरियड्स खत्म होने के तुरंत बाद सप्ताह में 2-3 दिन सेक्स करें।