प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए इन तरीकों को अपनाएं

By Ek Baat Bata | Dec 27, 2019

प्रेग्नेंसी के दौरान आधी से ज्यादा महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स आने लगते है। स्ट्रेच मार्क्स आने की वजह से महिलाओं को काफी परेशानी होती है जिसकी वजह से वो अपनी पसंद की साड़ी और ड्रेस पहन नहीं पाती। दरअसल, प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं की स्किन में खिचाव आने लगता है जिससे पेट के निचले हिस्से, बाजू, पैरों, पीठ, कुल्हों आदि पर स्ट्रेच मार्क्स आने लगते है। जो परेशानी का कारण बनते है, स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको बहुत से तरीके बताएंगे। 

1. तेल से करें मसाज- प्रेग्नेंसी के समय पड़े स्ट्रेच मार्क्स पर गर्म तेल से रोजाना मालिश करें। स्ट्रेच मार्क्स को जल्दी हटाने के लिए नारियल के तेल को उपयोग करें। नारियल के तेल के आलावा आप आरंडी, बादाम और  जैतून के तेल की अच्छे से मालिश करें। 

2. पानी की सहायता लें- गर्भावस्था के दौरान महिलाऐं कम पानी पिने लगती है लेकिन उनको ऐसे समय में सबसे ज्यादा पानी पीना चाहिए। कम पानी त्वचा में प्रयाप्त नमी की कमी होने पर खिंचाव अधिक बढ़ जाता है। 

3. अंडे का सफ़ेद हिस्सा- अंडे के सफ़ेद हिस्से में भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है इसलिए अगर आप रोजाना अंडे का सफ़ेद हिस्सा निकाल कर अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं सूखने के बाद उसे धो दें। 

4. जैतून का तेल- जैतून का तेल स्ट्रेच मार्क्स कम करने में काफी फायदेमंद साबित होता है। जैतून का तेल अपनी हथेली में डालकर अच्छे से स्ट्रेच मार्क्स में लगाएं और मालिश करें। जैतून के तेल में थोड़ा पानी और सिरका मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर रोजाना लगाने से जल्दी असर होता है।

5. कॉफी और एलोवेरा का पेस्ट- कॉफ़ी को हर तरीके के निशान हटाने का रामबाण इलाज माना है। कॉफ़ी और एलोवेरा का मिश्रण स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए फायदेमंद है। इस मिश्रण को 2 से 3 मिनट तक अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और मॉइस्चराइजर को लगाते रहना चाहिए।

स्ट्रेच मार्क्स से परेशान महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों से मुक्त होने के लिए इन तरीकों को अपनाए।