बनाएं अपने रिश्ते को मजबूत, अपनाएं सेक्स के बाद ये अच्छी आदतें

By Ek Baat Bata | Apr 24, 2020

कई बार ऐसा होता है कि कुछ आदतें हमारे पार्टनर की ऐसी होती हैं जो हमारे झगड़े का कारण बनती जाती हैं। यही कारण है कि हमारी खुशियों पर पानी फिर जाता है। हमारी ये आदतें हमें खुद पता नहीं रहती क्योंकी इसके पीछे रहते हैं कुछ खास कारण। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में और कैसे इन आदतों को दूर करें और कैसे अपने जीवन को खुश रखें।

आदतें
पुरुषों की आदत होती है कि सेक्स के बाद उन्हें थोड़ा स्पेस मिले उन्हें सेक्स के बाद लगता है कि अब उन्हें थोड़ा रेस्ट मिलना चाहिए वहीं महिलाओं को लगता है कि पुरुष उनके पास में हों और उनसे बातें करें। महिलाओं को कडलिंग सेक्स से पहले और सेक्स के बाद बहुत पसंद होती है वहीं पुरुषों को कडलिंग कुछ खास पसंद नहीं होती। पुरुष सेक्स के बाद दूर जाना चाहते हैं वहीं महिलाएं चाहतीं हैं कि उन्हें सेक्स के बाद भी प्यार मिले।

महिलाओं की उम्मीद
महिलाएं पुरुषों से ऐसी उम्मीद करती हैं कि वह उनसे ऐसी बातें करें जिससे उनका प्री और पोस्ट सेक्स बहुत ही मजेदार हो जाए वहीं पुरुष इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते।

इसके पीछे का कारण
हॉर्मोन्स की वजह से पुरुषों को सेक्‍स के तुरंत बाद ही बहुत तेज से नींद आती है और यह सिर्फ हॉर्मोन्स की वजह से ही होता है और वहीं महिलाओं को लगता है कि वो सिर्फ मतलब से उनके करीब आते हैं। महिलाओं की इसी सोच की वजह कई बार उनके रिश्तों में झगड़े की वजह बन जाती है।  इन आदतों में बदलाव के साथ क्या करें आइये जानते हैं-

प्यार जताने के तरीके
1. सेक्स के बाद प्यार भरी हरकतें करते रहना चाहिए महिलाओं को खुशी मिलती है यही एक दूसरे से प्यार जताने का एकमात्र तरीका है।
2. सेक्स के बाद अपने पार्टनर के साथ जैसे एक चम्मच के ऊपर दूसरा चम्मच रखा जाता है इस पोजीशन में लेट जाएं इसे स्‍पून फिटिंग पोज़ीशन कहते हैं ऐसा करने से महिलाओं को अपनेपन का एहसास होता है।
3. महिलाओं को सेक्स के बाद बात करना अपने पार्टनर से बहुत पसंद होता है इसीलिए सेक्स के बाद पुरुषों को उनसे बात करनी चाहिए और यह उनकी इच्छा जानने का अच्छा समय होता है क्योंकि सेक्स के बाद महिलाएं इमोशन से जुड़ जाती हैं और अपनी इच्छा को खुलकर बयान करती हैं।
4. सेक्‍स के तुरंत बाद कभी सोएं नहीं इससे महिलाओं को लगता है कि आप सिर्फ मतलब से उसके करीब आते हैं। हालांकि महिलाओं को भी ये समझना चाहिए कि सेक्स के बाद सोने की पुरुषों की इस आदत के पीछे की वजह उनके हॉर्मोन्स पर निर्भर करती है। लेकिन फिर भी पुरुषों को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए।