जानें किस तरह के लड़कों की तरफ लड़कियां खिंची चली आती हैं

By Ek Baat Bata | Jun 24, 2020

ज्यादातर लड़कियों का दिल बहुत ही शॉफ्ट होता है वह कभी भी किसी के साथ भी बहुत ही अच्छी तरह से बात करने लगती हैं उन्हें वह लड़के बेहद पसंद होते हैं जिनके साथ वह बहुत ही ज्यादा कंफर्टेबल और सुरक्षित महसूस करती हैं। यूं तो प्‍यार, कोई सोच समझ के नही करता दिल कभी भी किसी पर भी आ सकता है। लेकिन फिर भी लड़कियों के मन में बचपन से ही अपने जीवन साथी या प्रेमी की एक छवि बनी होती है हमेशा उस तरह की छवि के व्यक्ति की ही तलाश करती रहती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि ज्यादातर लड़कियों को इस तरह के लड़के बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं और वह किस तरह के लड़कों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती है, क्योंकि लड़के का चरित्र ही उनके मजबूत रिश्ते की नीव रखता है।

जेंटलमैन
आमतौर पर लड़कियों को शांत स्वभाव के लड़के बहुत ही ज्यादा पसंद होते हैं या यूं कहें कि ज्यादातर लड़कियां उन लड़कों की तरफ आकर्षित होती हैं, जो कि जेंटलमैन होते हैं, जिन का स्वभाव बहुत ही सरल और सीधा होता है। लेकिन साथ में वो यह अपेक्षा भी रखती हैं कि जरूरत पड़ने पर लड़का आक्रामक रूख भी अपना सके। लड़कों की शराफत लडकियों को ज्यादातर अपनी तरफ आकर्षित करती है। काफी लड़कियों को शर्माने वाले लड़के बेहद पसंद होते हैं। अगर वो सबसे शर्माते हैं, और बस सिर्फ़ उसी लड़की के सामने खुल कर बोलते हैं तो लड़कियों के दिल मे ऐसे लड़को के लिए जगह बहुत जल्दी बन जाती है।

अकड़ू लड़के  
ज्यादातर लड़कियां उन लड़कों को पसंद करती हैं जिनका नेचर बहुत ही शांत और सहनशील होता है। उन्हें अकड़ू लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते साथ ही वह हमेशा ऐसे लड़कों की तरफ ध्यान देती हैं जो उन्हें भाव ही न दे। ऐसे लड़के लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं। जो लड़कियों को देखकर ज्यादा उत्तेजित नहीं होते। ऐसे लड़के जिनकी लड़कियों में कोई खासी रुचि ही न हो। उन्हीं में ही लड़कियों का दिल बस जाता है।
 
जो लड़के लड़कियों को देखकर मचल जाने की प्रवृत्ति के होते हैं, उन्हें लड़कियां देखना तक पसंद नहीं करतीं। यदि लड़कों को लड़कियों के मन में जगह बनानी है तो उन्हें अपनी भावनाओं पर काबू करना सीखना चाहिए। एकदम से लडकियों के सामने ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। जिससे उन्हें लगे कि आप उन्हें पसंद करते हैं। आपके अंदर का विश्वास कुछ भी करवा सकता है। ये ही विचार लड़कियों के अंदर भी होते हैं। केवल ख़ुद पर विश्वास रखने वाले लड़के ही लड़कियों के दिलों को भाते हैं।

दबंग
लड़कियों को ज्यादातर वो लड़के पसंद आते हैं जिन लड़कों का स्‍वाभाव दबंग होता है ऐसे लड़के लड़कियों को बहुत ज्यादा भाते हैं लड़कियों को लड़कों का आत्मविश्वास आकर्षित करता है, उन्हें शर्मीले और संकोची लड़के बिल्कुल पसंद नहीं हैं। इसलिए जब भी आप किसी भी लड़की से बात करें, तो उनसे बात करते समय बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। जिस लड़की को आप पसंद करते हैं, उसके सामने खुलकर बात करें। गुस्सा आना बुरी बात नहीं है लेकिन उस गुस्से को कंट्रोल न कर पाना सबसे बुरी बात होती है। अपने रिश्ते को लेकर अपने पार्टनर से बात करने वाले लड़के लड़कियों को बहुत पसंद आते है एक सच्ची और लंबी बातचीत दोनों को एक दूसरे के करीब लाती है।

रोमांटिक लड़के
लड़कियों को ज्यादा वो लड़के पसंद होते हैं, जो शांत स्वभाव के साथ-साथ रोमांटिक भी होते हैं, आज के समय मे बहुत ही कम लड़के रोमांटिक होते हैं। लेकिन अगर लड़का रोमांटिक हो तो हर लड़की का दिल उसके लिए धड़कने लगता है। लड़कियों को रोमांटिक बातें और रोमांटिक फिल्मे काफी पसंद आती हैं।

बुद्धिमान लेकिन स्वार्थी नहीं
ज्यादातर लड़कियों को बुद्धिमान लड़के काफी पसंद आते हैं, जो लड़के बहुत ज्यादा होशियार और बुद्धिमान होते हैं, उनकी तरफ लड़कियां बहुत ज्यादा आकर्षित होती हैं लेकिन कई लड़के बुद्धिमानी के चक्कर में स्वार्थी हो जाते हैं। इसलिए लड़कियां ऐसे लड़को को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है। जो लड़के अपने बुद्धिमानी का ज्यादा गुणगान करते हैं, ऐसे लड़के भी लड़कियों को पसंद नहीं आते, क्योंकि वो लड़के ओवरस्मार्ट होते हैं।