अपनी बेटी के फर्स्ट पीरियड्स से पहले बताना न भूलें ये जरुरी बातें

By Ek Baat Bata | Dec 28, 2019

पीरियड्स का समय महिलाओं के लिए सबसे दर्दनाक समय होता है। 28 दिन के बाद हमेशा पीरियड्स आ जाते है। हर किसी को 3 से 4 दिनों तक पीरियड्स के दर्द से गुजरना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान कमर दर्द, पेट दर्द और बदन दर्द की समस्या ज्यादा होती है। 11 साल की उम्र से लड़कियों को पीरियड्स की समस्या शुरू हो जाती है। शुरआती दौर में बच्चियाँ  इस समस्या का सामना नहीं कर पाती जो कभी कभी उन्हें घर और स्कूल में शर्मिंदगी का समाना करना पड़ता है लेकिन आजकल बच्चियों को स्कूल में पीरियड्स की सारी जानकारी दी जाती है। अगर आपकी बेटी भी 10 और 11 साल की उम्र के बीच में हैं तो आप उनको पीरियड्स में होने वाले सकेतों के बारे में अच्छे से बता पाएंगी। 

1.ब्रैस्ट साइज में बदलाव आना- अगर आपकी भी बेटी के बीस्ट साइज में कुछ बदलाव नज़र आ रहे है तो आपको उसे बताना चाहिए कि उसके पीरियड्स आने की सही उम्र आ चुकी है। इस बदलाव को देखते हुए आपको उन्हें पीरियड्स से जुडी सारी जानकारियाँ दे देनी चाहिए। आपको बता दें कि ब्रैस्ट में बदलाव होते ही उसके 4 से 5 बाद ब्रैस्ट अपना सही आकार लेती है। 
 
2.प्यूबिक एरिया में बाल उभारना- ब्रैस्ट के साइज में बदलाव देखने के बाद अब लड़कियों के प्यूबिक एरिया में बदलाव आने लगता है जिसमें लड़कियों की वजाइना के आस पास हल्के-हल्के बाल उभरने लगते हैं। बाल उभरने तभी लगते हैं जब शरीर के अंदर होर्मोनेस बदलने लगते है। होर्मोनेस के बदलाव के बाद शुरुआत में हल्के और उम्र के साथ ज्यादा बाल  उभरने लगते हैं। 
 
3. डिस्चार्ज होना- इन दोनों बदलावों के बाद प्यूबिक एरिया से डिस्चार्ज होने लगता है। डिस्चार्ज में वजाइना से सफ़ेद और पीले रंग का पानी निकलने लगता है जिसे देखकर बच्चियाँ डरने लगती है लेकिन अपनी बच्ची को पीरियड्स के समय होने वाले बदलावों के बारे में जरूर बताएं। डिस्चार्ज शुरू के तक़रीबन 1 महीने बाद लड़कियों को पीरियड्स होने लगते है। डिस्चार्ज शुरू के बाद अपनी बेटी के पास एक पैड को रखने की जरूर सलाह दें इससे अचानक पीरियड्स हो जाने पर पैड आपकी अंडरवियर को प्रोटेक्ट करके रखेगा।
 
इन बदलावों के चलते अपनी बेटी को पीरियड्स की सारी जानकारी जरूर दें जिससे आपकी बेटी पहले से जागरूक रहें।