मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर लाइफ पार्टनर ढूंढ़ना इज़ नॉट ए बैड आईडिया यार!

By Ek Baat Bata | Aug 22, 2020

आज माँ का फोन आया था। हर बार की तरह आज भी माँ के पास एक ही टॉपिक था।। अब तुम भी शादी कर लो। माँ बता रही थी कि चंडीगढ़ वाले मामाजी की बेटी मीतू की भी शादी हो गई और लड़का ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट से ढूंढा था। अच्छा पढ़ा-लिखा परिवार है और लड़का भी अच्छा कमाता है। माँ बोली, "पहले तो मुझे लगता कि ये ऑनलाइन मैचमेकिंग बकवास ही है। लेकिन अब इतने सारे रिश्तेदारों और जानने वालों को मैट्रिमोनियल साइट से शादी करते देखने के बाद कुछ विश्वास होने लगा है। बेटा अब तू भी अपनी प्रोफाइल बना ले और कोई अच्छा सा लड़का पसंद करके सेटल हो जा।" माँ से बात करने के बाद तान्या सोच में पड़ गई।  "क्या वाकई अब शादी करके सेटल हो जाना चाहिए? लेकिन मुझे आखिर कैसे पता चलेगा कि ये लड़का ही मेरे लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर रहेगा? शादी-ब्याह करना आसान थोड़ी ना है।। किसी के साथ पूरी ज़िंदगी बिताने के ख्याल से ही डर लगता है।।।" ऐसे कई ख्याल तान्या के मन में बार-बार आ रहे थे। अगर आपके मन में भी इस तरह के ख्याल और चिंताएँ हैं तो आज का ये लेख पढ़ने के बाद आपकी सारी कंफ्यूजन दूर हो जाएगी। आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट से अपना जीवनसाथी ढूँढ सकती हैं और ऑनलाइन मैचमेकिंग आजकल क्यों इतनी ज़्यादा पॉपुलर है। 

किसी भी इंसान की ज़िंदगी में शादी बहुत मायने रखती है। शादी के बाद हर इंसान एक नई दुनिया में कदम रखता है। आप अपनी पूरी ज़िंदगी अपने लाइफ पार्टनर  के साथ बिताते हैं। आपको अपनी पूरी ज़िन्दगी, हर खुशी-गम और उतार-चढाव उस एक शख्स के साथ शेयर करना होता है इसलिए लाइफ पार्टनर ढूंढ़ने में थोड़ा मुश्किल तो होता ही है। पहले तो लोग अपनी जान-पहचान वालों या रिश्तेदारों में ही रिश्ता ढूँढ़ते थे लेकिन इसमें अच्छे रिश्ते बहुत कम ही मिल पाते थे। लेकिन अब इतनी सारी अच्छी मैट्रिमोनियल वेबसाइट हैं जिनसे शादी के लिए रिश्ता ढूंढ़ना बहुत आसान हो गया है। आजकल शादी।कॉम, जीवनसाथी।कॉम, भारत मैट्रीमोनी जैसी तमाम अच्छी और पॉपुलर मैट्रिमोनियल वेबसाइट हैं जिनसे आप अपनी पसंद का जीवनसाथी ढूंढ सकते हैं। मैट्रिमोनियल वेबसाइट की सबसे अच्छी बात यह है कि इस पर शादी के लिए हज़ारों लोगों की प्रोफाइल होती है। इससे आपके पास ज़्यादा ऑप्शन होते हैं और अपनी पसंद के हिसाब से लड़का या लड़की ढूंढ सकते हैं। इसके अलावा इन सभी मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर यूजर की प्राइवेसी का भी खास ख्याल रखा जाता है। मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए कोई आपसे तब तक कॉन्टैक्ट नहीं कर सकता हैं जब तक कि आप उसकी रिक्वेस्ट ना एक्सेप्ट कर लें। 

मैट्रिमोनियल वेबसाइट किसी डेटिंग वेबसाइट की तरह नहीं है जहाँ लोग फन और टाइम पास करने के लिए प्रोफाइल बनाते हैं। मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर वही लोग रजिस्टर करते हैं जो सीरियसली शादी के लिए अच्छे लड़के या लड़की की तलाश कर रहे होते हैं। इन सभी वेबसाइट पर रजिस्टर्ड यूज़र्स का आईडी वेरिफिकेशन भी किया जाता है इसलिए आपको इस बात की ज़्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालाँकि, कई बार ऐसा भी होता है कि लोग मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपनी गलत या फेक इन्फॉर्मेशन डाल देते हैं इसलिए हमेशा सावधनी तो बरतनी ही चाहिए। इसके अलावा मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर कई ऐसे टूल्स और फिल्टर्स हैं जिनसे आपको अपनी पसंद और तलाश के मुताबिक सिर्फ वैसे ही लोगों की प्रोफाइल दिखती है। इससे आपके लिए अपनी पसंद का लड़का या लड़की ढूंढ़ना काफी आसान हो जाता है। इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से लड़के या लड़की की उम्र, हाइट, जॉब फील्ड, इनकम रेंज और लोकेशन का फिल्टर डाल सकते हैं।  

इसके अलावा आजकल काफी सारी कम्युनिटी मैट्रिमोनियल वेबसाइट भी मौजूद हैं। कम्युनिटी मैट्रिमोनियल के जरिए आप आसानी से अपनी कम्युनिटी का ही कोई अच्छा लड़का या लड़की तलाश कर सकते हैं। इस तरह की वेबसाइट पर सिर्फ किसी एक खास कम्युनिटी के ही रिश्ते होते हैं। जैसे जाट कम्युनिटी, मुस्लिम  कम्युनिटी, बनिया कम्युनिटी। इसके अलावा इन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर सब-कम्युनिटी और गोत्र सेलेक्ट करने का ऑप्शन भी होता है। अगर आप किसी पर्टिकुलर सब-कम्युनिटी या गोत्र में रिश्ता तलाश रहे हैं तो आपको सिर्फ वैसे ही सर्च रिजल्ट दिखाई देंगे। 

आज के टाइम में मैट्रिमोनियल वेबसाइट की वजह से शादी के लिए लड़का या लड़की ढूंढ़ना बहुत आसान हो गया है। ऐसी वेबसाइट के जरिए आप अपने रिलिजन, कास्ट और कम्युनिटी में ही अच्छा लड़का या लड़की ढूंढ सकते हैं। मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर आपके पास इतने ढेर सारे ऑप्शन होते हैं जिनमें से आप आसानी से अपने लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर चूज़ कर सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन रिश्ता ढूँढ़ते वक्त बस थोड़ा ध्यान रखना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए ताकि कोई आपका गलत फायदा ना उठा सके।