किचन में मौजूद चीजों से आसानी से बनाएं मॉइस्चराइजर

By Ek Baat Bata | Feb 21, 2020

सर्दियों में अक्सर हर किसी की त्वचा रूखी और ड्रई हो जाती है, ऐसे में हर कोई चाहता है की उसकी स्किन ग्लोइंग और मुलायम रहे। आपको बता दें की त्वचा को ग्लोइंग, मुलायम व स्वस्थ बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर का नियमित इस्तेमाल बहुत जरूरी है। इस ड्रईनेस को दूर करने के लिए लोग बाजार में मिलने वाली अलग-अलग प्रकार की क्रीम का उपयोग करते है जो आपकी त्वचा पर हानिकारक प्रभाव छोड़ जाती है।

ऐसे में घर में बने मॉइस्चराइजर यानी लोशन से बढ़िया कोई उपचार नहीं है। तो इसी को ध्यान में रखते हुए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की आप घर पर अपने किचन की चीजों से नेचुरल मॉइस्चराइजर कैसे बना सकते है। तो आइए जानते हैं कि हमारे किचन में ऐसी कौन-कौन सी चीजें मौजूद हैं, जिससे कि हम नेचुरल मॉइस्चराइजर बना सकते हैं।

बनाने की सामग्री 

एलोवेरा जेल

नारियल तेल

विटामिन ई तेल

पेपरमिंट या कोई भी अन्य आवश्यक तेल (ऑपश्नल)

मापने के लिए स्पून

ब्लेंडर

कांच का कंटेनर

बनाने की विधि

इसको बनाने के लिए एक ब्लेंडर में लगभग 4 चम्मच एलोवेरा जैल डालें। इसके बाद एक माइक्रोवेव या बॉयलर में 2 चम्मच नारियल तेल को पिघला कर ब्लेंडर में डालें। फिर इसमें आधा चम्मच विटामिन ई के तेल को मिलाएँ। आपको बता दें विटामिन ई त्वचा के लिए बहुत  फायदेमंद है। इन सब को कुछ मिनटों के लिए ब्लेंडर में मिक्स करें। इसके बाद आवश्यक पेपरमिंट ऑयल या अपनी पसंद के किसी भी अन्य आवश्यक ऑयल की कुछ बूंदों को डालकर हिलाएँ, यह ऑपश्नल है आप चाहे तो इसे स्किप भी कर सकते हैं।

इस मॉइस्चराइजर को आप बाकी के मॉइस्चराइजिंग लोशन की तरह शरीर पर लगाएं। इसके प्रभाव को और बढ़ाने के लिए आप रोज नहाने के बाद इसका इस्तेमाल करें। आपको बता दें की यह मॉइस्चराइजर एक अच्छा मेकअप रिमूवर के रूप में भी काम करता है, आप चाहें तो इसका उपयोग मेकअप को रिमूव करने के लिए भी कर सकते है। आप इस मॉइस्चराइजर को रेफ्रिजरेटर में कई हफ्तों तक स्टोर कर सकते हैं।