Remove Smell from Blankets: मिनटों में दूर होगी कंबल से आने वाली सीलन की बदबू, ट्राई करें ये 3 टिप्स
By Ek Baat Bata | Dec 15, 2025
कंबल निकालने के बाद इसमें से सीलन की बदबू आना बेहद आम बात है। लेकिन यह परेशानी तब अधिक बढ़ जाती है, जब कंबल को धोने के बाद भी यह बदबू कम नहीं होती है। कई बार धूप में कंबल को अच्छे से सुखाते भी हैं। लेकिन इसके बाद भी कंबल या रजाई से हल्की सी बदबू आ रही होती है। जिस कारण सोने में भी परेशानी होती है और खांसी व एलर्जी जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में अगर आपके साथ भी यह दिक्कत हो रही है, तो इसको दोबारा धोने से अच्छा है कि आप इन टिप्स को फॉलो करें। इससे कंबल को फ्रेश रखा जा सकता है।
कंबल को सुखाने के बाद करें ये काम
ऐसे करें गुलाब जल का करें इस्तेमाल
आप कंबल की बदबू को दूर करने के लिए गुलाबजल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कंबल को धूप में सुखाने के बाद इस पर गुलाबजल का छिड़काव करें। इससे कंबल से आने वाली बदबू दूर हो जाएगी। गुलाबजल खुशबूदार होता है। इसका इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है। आप चाहें तो कंबल को वॉश करने के दौरान मशीन में गुलाब की कुछ पंखुड़ियां भी डाल सकती हैं।
सूखने के बाद कपूर में तह करके रखें कंबल
कंबल के सूखने के बाद आप इसमें कपूर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपको कंबल तह करते समय करना होगा। इससे कंबल में रह गई सीलन की बदबू आसानी से दूर हो जाएगी। क्योंकि कपूर में खुशबू होती है। आप कंबल के अंदर कपूर का पाउडर पेपर में रैप करके भी रख सकते हैं।
कंबल को सही से सुखाएं
अगर कंबल पूरी तरह से नहीं सूख पाता है और आप उसको उतारकर अलमारी में रख देती हैं। तो कुछ समय बाद इसमें से बदबू आने लगती है। इसलिए आप ऐसी गलती न करें। सबसे पहले कंबल को अच्छे से सूखने दें और इसकी नमी को खत्म होने दें। अगर धूप में कंबल नहीं सूख पा रहा है, तो आप प्रेस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इन टिप्स को करें फॉलो
कंबल धोने के समय पानी में सफेद सिरके का एक ढक्कन डालें, तो इससे बदबू पहले से काफी कम हो जाएगी।
ज्यादा भारी कंबल को वॉशिंग मशीन में ओवरलोड ना करें। इससे यह ठीक से साफ नहीं हो पाएंगे।
कंबल के पूरी तरह से सूखने से पहले इसको फोल्ड न करें। वरना कंबल के सीलन की बदबू वापस आ जाएगी।