Home Remedies: इन 5 तरीकों से स्टोर करेंगे आम तो लंबे समय तक नहीं होंगे खराब, अपनाएं ये असरदार हैक्स

By Ek Baat Bata | Jun 18, 2025

गर्मियों का मौसम आते ही फलों का राजा आम आने लगता है। लेकिन आम जल्दी खराब हो जाते हैं। कई बार हम ज्यादा आम खरीद लेते हैं। लेकिन सही तरीके स्टोर नहीं करने के कारण यह जल्दी सड़ने लगते हैं, पानी छोड़ने लगते हैं या फिर खट्टे हो जाते हैं। इससे न सिर्फ पैसे की बर्बादी होती है, बल्कि स्वाद भी खराब होता है। ऐसे में यदि आप भी आम को लंबे समय तक ताजे बनाए रखना चाहते हैं, तो इनको सही तरीके से स्टोर करना जरूरी होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 5 ऐसे असरदार और आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप आम को लंबे समय तक सुरक्षित और स्वादिष्ट बनाए रख सकते हैं।

ऐसे करें स्टोर
कभी भी कच्चे और पके आमों को एक साथ स्टोर नहीं करना चाहिए। क्योंकि पके हुए आम से निकलने वाली गैस से कच्चे आम जल्दी पक जाते हैं। वहीं यह जल्दी खराब भी हो सकते हैं। इसलिए कच्चे आम को पेपर या अखबार में लपेटकर अलग रखना चाहिए।

सीधा प्लास्टिक की थैली में रखने से आमों में नमी बनी रहती है और यह जल्दी गल जाते हैं। इसलिए इनको सूती कपड़े या फिर अखबार में लपेट कर रखें। इस तरीके से आम सूखे और ताजे बने रहेंगे। साथ ही यह लंबे समय तक फ्रेश भी रहेंगे।

यदि आम पूरी तरह से पक चुके हैं, लेकिन आप इनको कुछ दिनों तक खाना चाहते हैं, तो इनको फ्रिज में रखें। फ्रिज में इन आमों को रखने से इनकी शेल्फ लाइफ 45 दिनों तक बढ़ जाती है। वहीं आम को आप एयरटाइट डिब्बे में रखें, जिससे कि वह सूखे न पड़ें।

यदि बहुत सारे आम पके हुए हैं और आप इनका बाद में उपयोग करना चाहते हैं। तो इनका गूदा निकालकर फ्रीजर में स्टोर करें। आप आम को काटकर उनके पीस को डीप फ्रीज कर सकते हैं। आप साल भर तक आम की चटनी, शेक या फिर आमरस बना सकते हैं। इसके लिए जिप लॉक बैग या फिर एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें।

आम को यदि आप बहुत ज्यादा नमी या गर्मी वाली जगह पर रखते हैं, तो यह गल जाते हैं। इसलिए हमेशा प्रयास करें कि आम को ऐसी जगह रखें, जहां पर हवा ठीक तरीके से आती हो। वहीं तापमान सामान्य से थोड़ा ठंडा हो।