इन लेटेस्ट होम डेकॉर ट्रेंड से सजाएं अपना आशियाना, मिलेगा परफेक्ट लुक

By Ek Baat Bata | Jan 15, 2022

यह बात बिल्कुल सच है दुनिया में घर जैसा सुकून कहीं और नहीं मिलता। घर आपके सपनों का संसार होता है, जिन्हें आप अपने अपनों के साथ जीते हैं। हर किसी को अपने घर और उससे जुड़ी हर चीज़ से लगाव होता है। हर कोई चाहता है कि वह अपना आशियाना ऐसे सजाए कि लोग देखते रह जाएं। अगर आप भी अपने घर को नया लुक देने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का लेख जरूर पढ़ें। आज के इस लेख में हम आपको कुछ लेटेस्ट ट्रेंडिंग होम डेकॉर आइडियाज बताने जा रहे हैं - 

आजकल ब्राइट कलर्स का काफी ट्रेंड है। यह रंग ना केवल देखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। आप अपने घर में पेंट करवाने के लिए पीले, ऑरेंज, स्काई ब्लू जैसे कलर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।आप कमरे की दीवारों पर वॉलपेपर, वॉल पेंटिंग या फोटो फ्रेम्स लगा सकते हैं। आजकल बाजार में अलग-अलग डिजाइन और टेक्सचर के वॉलपेपर मिलते हैं। इससे आप बोरिंग और डल दीवार की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

आजकल घरों में इनडोर प्लांट्स लगाने का काफी ट्रेंड है। आप घर में ड्राइंग रूम, बैडरूम। किचन। बाथरूम कहीं भी इंडोर प्लांट रख सकते हैं। इसके अलावा आप बालकनी में भी प्लांट्स लगा सकते हैं। इससे आपको ताजी हवा मिलेगी और आपके घर की खूबसूरती भी बढ़ेगी।

घर को सजाने के लिए नेचुरल लुक का इस्तेमाल आजकल ट्रेंड में है। आजकल घरों में जूट, लेदर, सिरेमिक और ऑर्गेनिक से बनी चीजों का इस्तेमाल ज्यादा किया जा रहा है। इससे घर देखने में सुंदर लगता है और आप नेचर के साथ जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। 

घर में लोग रोशनी के लिए लाइट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आजकल घरों में रोशनी के लिए नेचुरल लाइट का इस्तेमाल ज्यादा किया जा रहा है। नेचुरल लाइट के लिए लोग अपने घरों में रूफ विंडो लगवाते हैं। इससे घर में रश्मि के साथ-साथ ताजी हवा भी आती है।