घर में भूल कर भी न लगाएं ये तस्वीर, बढ़ सकती है मुश्किलें

By Ek Baat Bata | Feb 20, 2020

आज के समय में घर की साज-सजावट करना किसे नहीं पसंद होता है। वैसे तो घर के इंटीरियर डेकोरेशन के लिेए कई सारी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन दीवारों पर पेंटिंग और फोटो का क्रेज कभी कम नहीं हुआ है। ​लेकिन क्या आप जानते हैं कि तस्वीरें भी आपके भाग्य को बेहतर बना सकती हैं।

अक्सर लोग घर की साज-सजावट करते समय वास्तु के महत्त्व को भूल जाते हैं। जिसका परिणाम होता है कि लोगों के जीवन में अचानक से कई परिवर्तन आने लगते हैं और उन्हें कुछ समझ में नहीं आता। आपको बता दें की भारतीय वास्तुशास्त्र में घर में पॉजेटिव ऊर्जा के संचार के लिए पेंटिंग या फोटो लगाते समय न केवल दिशाओं का बल्कि इनके सबजेक्ट का भी विशेष ध्यान रखने की बात की गई है। तो इसी को ध्यान में रखते हुए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कैसी तस्वीरें लगानी चाहिए। 

ये तस्वीरें बदल सकती है आपकी तकदीर

1.  पूर्व दिशा में उगते हुए सूरज की पेंटिंग लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में ऐसी पेंटिग लगाने से घर में पॉजेटिव ऊर्जा की वृद्धि होती है।

2. घर में ओम, स्वस्तिक या अन्य कोई शुभ चिह्न वाली पेंटिग हमेशा उत्तर-पूर्व कमरे की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

3. वास्तु के अनुसार अपने घर की पूर्वोतर दिशा में बहते हुए झरने या बहती हुई नदी की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे घर के सदस्यों में तनाव की संभावना कम होती है और घर में पॉजेटिव एनर्जी आती है।

4. दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर अपने बेडरूम में दक्षिण दिशा में लगाएं। कहते है दौड़ता हुआ घोड़ा गति, तीव्रता, ऊर्जा, आजादी और सफलता का प्रतीक होता है। घर में ऐसी तस्वीर लगाने से खुशहाली आती है।

5. आप घर में कुत्ते की तस्वीरें लगा सकते हैं, ये आपको शक्ति और तरक्की प्रदान करता है।

6. बेडरूम में फूलों की तस्वीरें लगानी चाहिए, ये आपको ताजगी का एहसास देता है।

7. सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर की दीवारों पर हंसते हुए बच्चे की तस्वीर लगा सकते हैं।

इन तस्वीरों को भूल कर भी न लगाएं

1. घर में कभी भी हिंसक जानवरों की तस्वीरें ना लगाएं, ऐसी तस्वीरें इंसान के अंदर गुस्से को बढाती हैं।

2. घर के किसी भी कमरे में युद्ध या महाभारत की तस्वीर भूल कर भी ना लगाएं। इससे घर में निगेटीव एनर्जी आती है।

3. अपने घर मे किसी भी पिशाच या जादूगर की तस्वीर कभी नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने से घर में झगड़े होने लगते हैं।

4. वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में अस्त होते सूर्य, डूबते जहाज, युद्ध या हिंसा दर्शाने वाली पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए।