जानिए, कौन-सी चीजें सुहागन महिला को किसी के साथ नही बाँटनी चाहिए

By Ek Baat Bata | Jun 02, 2020

हमें बचपन से सिखाया जाता है 'Sharing is caring'  ये एक अच्छी आदत है लेकिन शादी के बाद अपनी सुहाग की चीजें अन्य शादीशुदा महिलाओं के साथ शेयर करना अशुभ माना जाता है। आम जिंदगी में हम चीजे शेयर करें ये एक अच्छी बात है,पर लेकिन जब बात आती है सुहाग से जुड़ी चीजों कि तो ऐसा करना गलत होता है। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपको इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसलिए आज से ही सावधानी बरतना शुरू कर दें। अगर आप भी इस बात से अनजान हैं कि कौनसी चीजें आपको शेयर नही करनी चाहिए तो आज हम आपको बताएंगे की कौनसी सुहाग की चीजें आपको शेयर नहीं करनी चाहिए।

1. सिंदूर - हिंदू धर्म मे सुहागन महिलाओं के लिए सिंदूर को सुहाग की निशानी समझा जाता है। अपना सिंदूर किसी के साथ शेयर करना अशुभ माना जाता है। जिस डिब्बी से आप सिंदूर लगाती हैं, उससे किसी अन्य को सिंदूर नहीं लगाने देना चाहिए। भगवान को चढ़ाया गया सिंदूर या नई डिब्बी देने में कोई दिक्कत नहीं है। इसके अलावा सुहागन महिला को किसी के सामने सिंदूर लगाना भी नहीं चाहिए।
 
2. काजल - किसी भी सुहागन महिला को अपना काजल किसी के साथ नही बांटना चाहिए, चाहे वो आपके परिवार का सदस्य ही हो। शास्त्रों के अनुसार काजल किसी से बाँटने से पति का प्यार कम हो जाता है। दोनों के बीच झगड़े बढ़ जाते है, इसका एक वैज्ञानिक आधार भी है, जो आँखों की बीमारियों से सम्बंधित है।

3. बिंदी - माथे पर बिंदिया सजाना भी सुहाग की निशानी मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि कभी भी अपने माथे से बिंदी उतारकर किसी दूसरे को नही लगानी चाहिए।अगर आप किसी को बिंदी देना चाहते हैं, तो नई बिंदी खरीद कर दे सकते हैं।

4. महंदी - हाथों की महंदी पति के प्यार की निशानी होती है।माना जाता है जितना गहरा महंदी का रंग होगा उतना ज्यादा प्यार पति से मिलेगा।इसलिए महंदी बाँटने से पति का प्यारा भी बट जाता है।इसलिए कभी भी हाथों पर लगाने के बाद बचीं हुई महंदी किसी को नही देनी चाहिए।अगर आप किसी को देना चाहें तो नई महंदी खरीद कर दे सकते हैं।

5. चूड़ियाँ और पायल - पायल और चूड़ियों की खनक से सुहागन के जीवन मे खुशहाली आती है लेकिन अक्सर महिलाएं अपने कपड़ो से मैचिंग करने के चक्‍कर में अपनी ये चीजें दूसरों से साझा कर लेती हैं। इन्हें साझा करना शुभ-शगुन नहीं माना जाता है। इसलिए ये चीजें कभी नही बाँटनी चाहिए।