इन 5 तरीकों से स्टाइल करें डेनिम शर्ट, मिलेगा सेलेब्स जैसा लुक

By Ek Baat Bata | Sep 22, 2021

आजकल डेनिम शर्ट बहुत फैशन में है। हर लड़की की वॉर्डरोब में डेनिम शर्ट जरूर होती है। आमतौर पर लड़कियां डेनिम शर्ट को जींस के साथ पहनती हैं।  लेकिन अगर आप डेनिम शर्ट को एक ही स्टाइल में पहन-पहन कर बोर हो गई हैं तो आप नीचे दी गई टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप डेनिम शर्ट के साथ क्या-क्या पहन सकती हैं -  

आप डेनिम शर्ट को जींस के साथ पहन सकते हैं। आप अपनी शर्ट से मैचिंग जींस पहन सकती हैं। आप डेनिम शर्ट के साथ अलग-अलग स्टाइल की जींस पहन सकती हैं। डेनिम शर्ट के साथ हाई वेस्ट जींस और बूट्स पहनें, बहुत स्टाइलिश नज़र आएंगी।  

डेनिम शर्ट के साथ आप मैचिंग डेनिम स्कर्ट पहन सकते हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए आप हील्स पहन सकती हैं। अपने लुक को एन्हांस करने के लिए आप स्टेटमेंट ज्वेलरी पहन सकती हैं। 

अगर आप स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट भी चाहिए तो डेनिम शर्ट के साथ जेगिंग्स पहन सकती हैं। आप इस लुक को पूरा करने के लिए स्नीकर्स या रनिंग शूज़ पहन सकती हैं। 

आप लॉन्ग डेनिम शर्ट को बतौर शर्ट ड्रेस कैरी कर सकती हैं। अपने लुक को एन्हांस करने के लिए आप इसके साथ लॉन्ग बूट्स पहन सकती हैं। आप चाहें तो अपनी शर्ट के साथ एक थिन बेल्ट को भी कैरी कर सकती हैं। 

आप डेनिम शर्ट के साथ शॉर्ट्स भी पहन सकती हैं। आप इसके साथ कॉटन, डेनिम या लेदर शॉर्ट्स पहन सकती हैं, बेहद स्टाइलिश लगेंगी। डेनिम शर्ट के साथ शॉर्ट्स आजकल बहुत ट्रेंड में है। इस ऑउटफिट के साथ आप कैज़ुअल शूज़ या फ्लैट्स पहन सकती हैं।