प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं तो अपनाएं ये टिप्स, घर में जल्दी गूँज उठेगी किलकारियां

By Ek Baat Bata | Feb 18, 2020

शादी के बाद हर लड़की मां बनने का सपना देखती है। लेकिन कई बार बहुत कोशिशों के बाद भी यह सपना अधूरा रह जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे सही गर्भधारण के लिए सही समय का पता ना होना, शारीरिक बीमारी, असंतुलित वजन और अनियमित पीरियड्स आदि। सही कारण का पता लगने और कुछ ख़ास बातों को ध्यान में रखने से प्रेगनेंट होने के चांस बढ़ सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनको फॉलो करने से आप जल्द ही गर्भधारण कर पाएंगी। तो अगर आप भी बच्चा प्लान कर रही हैं तो इन टिप्स को ज़रूर अपनाएं।

ओव्यूलेशन के दौरान सेक्स करें

पीरियड ख़त्म होने के अगले दिन सेक्स करने से गर्भवती होने की संभावना सबसे ज़्यादा होती है। इसके अलावा ओव्यूलेशन के दौरान भी प्रजनन क्षमता काफी ज़्यादा होती है। महिला के अंडाशय से अंडे बाहर आने की प्रक्रिया को ओव्यूलेशन कहते हैं। इस समय सेक्स करने से प्रेगनेंट होने की संभावना सबसे ज़्यादा होती है। अगर आपको अपना ओव्यूलेशन पीरियड जानना है तो अपनी पीरियड साइकिल का रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दें। आमतौर पर जिन महिलाओं के पीरियड्स रेगुलर होते हैं, उनके लिए यह 10 वें दिन से 17 वें दिन के बीच होती है। 

डॉक्टर से सलाह लें

अगर बहुत कोशिशों के बाद भी आप गर्भधारण नहीं कर पा रही हैं तो डॉक्टर की सलाह लें। हो सकता है कि किसी कमी की वजह से आपकी प्रेगनेंसी में रुकावट आ रही हो। सही जांच और सलाह के से आपको गर्भधारण करने में मदद मिल सकती है।

वजन पर रखें कंट्रोल

अगर आप प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं तो अपने वजन पर नज़र रखें। जिन महिलाओं का वजन बहुत ज़्यादा या कम होता है, उन्हें गर्भधारण करने में दिक्कत होती है। अपना BMI जांच करवाएं और अगर आपका वजन ज़्यादा है तो कुछ किलो घटाएं, इससे आप जल्दी कंसीव कर पाएंगी।

खान-पान का रखें खास ख्याल

अगर आप बच्चा प्लान कर रही हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव लाने होंगे। अपने खाने में हरी सब्ज़ियां, फल, दूध, अंडे, बादाम, केला, बीन्स जैसी चीज़ों को शामिल करें। इनमें मौजूद पोषक तत्व फर्टिलिटी बढ़ाते हैं और प्रेगनेंसी में मदद करते हैं। साथ ही ज़्यादा कैफीन, शराब और धूम्रपान से दूर रहे।

फॉलिक एसिड और मल्टी-विटामिन्स का सेवन करें

गर्भधारण करने से कम से कम एक महीने पहले से मल्टी-विटामिन, आयरन, कैल्शियम और फॉलिक एसिड सप्लीमेंट लेना शुरू कर दें। इससे बच्चे का विकास सही ढंग से हो पता है।