Modak Recipe: गणपति बप्पा को भोग लगाने के लिए घर पर बनाएं मोदक, Easy है इसकी रेसिपी

By Ek Baat Bata | Sep 16, 2023

गणेश चतुर्थी के पर्व में अब कुछ दिनों में आने वाला है। इस पर्व का इंतजार लगभग हर किसी को होता है। गणेश चतुर्थी की शुरूआत 18 सितंबर 2023 से होगी। जो पूरे दस दिनों तक यानी की 28 सितंबर तक चलेगा। भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है।
 
वहीं गणपति की पूजा में यदि उनका पसंदीदा मिष्ठान मोदक ना चढ़ाया जाए, तो पूजा की थाल अधूरी मानी जाती है। वैसे तो बाजार में आपको मोदक मिल जाएगा। लेकिन इस बार आप अपने घर में भी मोदक की रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने की विधि काफी ज्यादा आसान है, तो आइए जानते हैं मोदक की रेसिपी के बारे में...

मोदक की स्टफिंग
एक पैन को गर्म कर उसमें देसी घी डालें। फिर प्रसाद के अनुसार कद्दूकस किया हुआ नारियल उसमें डाल दें। अब इसे 2-3 मिनट तक भूनें।
जब नारियल अच्छे से भून जाए तो उसमें गुड़ के छोटे- छोटे टुकड़ों को डाल दें और इस तरह से 5 मिनट तक चलाते हुए भूनें।
इस दौरान ध्यान रखें कि गुड़ की मात्रा नारियल से आधी होनी चाहिए।
इसके बाद 2 से 3 खोया पेड़े और स्वाद के लिए आधा चम्मच इलायची पाउडर मिक्स कर दें।
इस आसान तरीके से आपकी स्टफिंग तैयार हो जाएगी।

मोदक बनाने की रेसिपी
आप एक गहरे पैन में 1 कप पानी डालकर मीडियम आंच में पकाएं।
इसके बाद पानी में 1 चम्मच घी और 1 कप चावल के आटे के साथ 1 चुटकी नमक डालें।
इस मिश्रण को आधा होने तक पकाते रहें। फिर थाली में निकालकर इसे ठंडा होने दें और आंटे की तरह गूंथ लें। 
अब इसकी छोटी छोटी लोइयां बनाते हुए हल्के हाथों से दबाएं।
इसके बीच में तैयार की गई स्टफिंग डाल दें। 
फिर फूल की शेप बनाते हुए इसे चारों ओर से बंद कर दें। 
इस आसान तरीके से मोदक बनकर तैयार हो जाएंगे।